Sunday, March 1, 2026
Home बिहारक्रिकेट कैमूर जिला जूनियर क्रिकेट लीग : मेंटोर और साईं भारती की शानदार जीत

कैमूर जिला जूनियर क्रिकेट लीग : मेंटोर और साईं भारती की शानदार जीत

गौरव और पीयूष बने प्लेयर ऑफ द मैच, सबजूनियर मुकाबले बंद

by Khel Dhaba
0 comment

भभुआ/मोहनियां, 3 जनवरी। कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित नीतिश पटेल स्मृति जूनियर क्रिकेट लीग के 23वें और 24वें मैच में मेंटोर क्रिकेट एकेडमी और साईं भारती क्रिकेट क्लब ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से जीत हासिल की।

मेंटोर सी. ए. ने कैमूर यूथ सी. सी. को 125 रनों से हराया

जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में खेले गए मुकाबले में मेंटोर सी. ए. ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 25 ओवर में केवल 3 विकेट खोकर 218 रन बनाए। टीम की ओर से गौरव कुमार ने केवल 67 गेंदों में नाबाद 107 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। ओम यादव ने 27, लक्ष्य ने 22 और तन्मय श्रीवास्तव ने 10 रन नाबाद बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

कैमूर यूथ सी. सी. ने 218 रनों के लक्ष्य का पीछा किया लेकिन 17 ओवर में सभी विकेट खोकर सिर्फ 93 रन ही बना सकी। प्रियांशु ने 25 और पुनीत तिवारी ने 16 रन बनाए। मेंटोर सी. ए. की ओर से जयप्रकाश, तन्मय और गौरव ने 2-2 विकेट लिए जबकि राहुल और प्रियांशु को 1-1 सफलता मिली।

प्लेयर ऑफ द मैच: गौरव कुमार
अंपायर: अभिमन्यु सिंह, आर्यन पटेल
स्कोरर: सौरव कुमार

साईं भारती सी. सी. ने रॉयल सी. सी. को 44 रनों से हराया

महाराणा प्रताप कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां में हुए मुकाबले में साईं भारती सी. सी. ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 25.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 151 रन बनाए। अजीत यादव ने 61 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। ओम यादव 22, पियुष 20, राज तिवारी 13 और यश राय 12 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

रॉयल सी. सी. ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 22 ओवर में 107 रन पर ऑल आउट हो गई। पियुष कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। अजीत ने 2 और विजय कुमार ने 1 विकेट लिया।

प्लेयर ऑफ द मैच: पियुष कुमार
अंपायर: अजय सिंह, शेषनाथ मौर्या
स्कोरर: विजय सिंह

आगे का कार्यक्रम

रविवार को जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में होने वाला सब-जूनियर मैच खराब मौसम के कारण स्थगित कर दिया गया। एमपी कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां में स्टार क्रिकेट क्लब और रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच मैच होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights