पटना। राजधानी के वार्ड संख्या 48 स्थित मदरसा इस्लामिया समशूल होदा कनीय के खेल मैदान में युवा शक्ति एथलेटिक फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर के तत्वावधान में एकदिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग में इंदिरापुरम गल्र्स स्कूल जबकि बालक वर्ग में एसएमडी कॉलेज ने बाजी मारी।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन व पुरस्कार वितरण माननीय पार्षद सह सदस्य सशक्त स्थायी समिति इन्द्रदीप कुमार चन्द्रवंशी ने यिा। इस अवसर पर जद यू नेत्री श्रीमती सगुफ्ता प्रवीण, भाजपा नेता रमेश यादव, खेल आयोजक जेके दास, सॉफ्ट टेनिस ऑफ बिहार के सचिव धर्मवीर कुमार मौजूद थे। मैच का आयोजन पवन कुमार, विनोद कुमार,विक्रान्त कुमार की देखरेख में किया गया था।

बालिका कबड्डी टीम में विजेता इंदिरापुरम गल्र्स स्कूल जबकि उप विजेता इन्टरनेशनल स्कूल की टीम रही। बालक वर्ग में एसएमडी कॉलेज पुनपुन ने बाजी मारी। लीड्स एशियन स्कूल की टीम उपविजेता रही।