Monday, February 16, 2026
Home बिहारक्रिकेट जस्टिस पीएन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट : श्रीराम क्रिकेट, अशोक सिंह, लोहियानगर माउंट कार्मेल सेमीफाइनल में

जस्टिस पीएन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट : श्रीराम क्रिकेट, अशोक सिंह, लोहियानगर माउंट कार्मेल सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment
जस्टिस पीएन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

संजय गांधी स्पोटर्स स्टेडियम में खेले जा रहे जस्टिस पीएन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में श्रीराम क्रिकेट एकेडमी, अशोक सिंह क्रिकेट एकेडमी, लोहिया नगर माउंट कार्मेल हाईस्कूल व ज्ञानस्थली हाईस्कूल, आलमगंज ने अपने—अपने मैच जीतकर अंतिम चार में प्रवेश किया।

बुधवार को खेले गए पहले मैच में श्रीराम क्रिकेट एकेडमी ने यंग ब्वायज क्रिकेट एकेडमी को 6 विकेट से हराया। यंग ब्वायज ने पहले खेलते हुए निर्धारित 12 ओवर में 6 विकेट खोकर 59 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य को श्रीराम ने 10 ओवर में 60 रन बनाकर हासिल कर लिया।

अभियंता अजीत कुमार आजाद मेमोरियल क्रिकेट में पटना की टीम जीती

वहीं दूसरे मैच में अशोक सिंह ने प्रभा क्रिकेट एकेडमी के सामने 7 विकेट खोकर 104 रन का लक्ष्य रखा। परंतु निर्धारित ओवर में प्रभा एकेडमी की टीम 5 विकेट पर 99 रन ही बना सकी। इस तरह अशोक सिंह ने यह मैच 13 रन से अपने नाम कर लिया।

तीसरे मैच में लोहिया नगर माउंट कार्मेल हाइस्कूल ने वाईसीसी, जगनपुरा को 4 विकेट से हराया। लोहिया नगर ने पहले खेलते हुए 10.2 ओवर में 6 विकेट पर 80 रन बनाए। जवाब में वाईसीसी की टीम 8 विकेट पर 78 रन ही बना सकी। वहीं चौथे मैच में ज्ञानस्थली हाईस्कूल, आलमगंज ने ज्ञानस्थली हाईस्कूल, बैरिया को 25 रनो से हराया। ज्ञानस्थली आलमगंज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 90 रन बनाए। इसके जवाब में बैरिया की टीम निर्धारित ओवर में 7 विकेट पर 65 रन ही बना सकी।

कर्नल सीके नायडू अंडर-25 क्रिकेट : बिहार बनाम आंध्रा मैच ड्र्रॉ

सभी मैच के मैन आफ द मैच क्रमश: विवेक कुमार, आदित्य भूषण, अभिषेक कुमार पटले व आदित्य कुमार सिंह रहे।
इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ व एलएमसी ग्रुप आफ स्कूल की निदेशिका श्रीमती मीनू सिंह ने किया।

इस अवसर पर लोहिया नगर माउंट कार्मेल की प्राचार्या शालिनी सिंह, एलएमसी के व्यवस्थापक संदीप कुमार सिंह, स्पोटर्स हेड रूपक कुमार स्पोटर्स शिक्षिका अंजू कुमारी, विकास कुमार गुप्ता, सिद्धार्थ कुमार आदि मौजूद रहे. मैच के सफल संचालन में अंपायर आशुतोष कुमार सिन्हा, प्रियांशु कुमार व स्कोरर नीरज कुमार ने अहम भूमिका अदा की। मंच का संचालन एलएमसी ग्रुप आफ स्कूल के स्पोटर्स हेड रूपक कुमार ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुभद्रा कुमारी ने किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights