रांची, 21 सितंबर। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया,नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में झारखंड एथलेटिक्स संघ की मेजबानी आगामी 22 से 24 सितम्बर तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम,मोराबादी,रांची आयोजित होने वाली 36वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस प्रतियोगिता में 10 राज्यों जिसमें पश्चिम बंगाल,उड़ीसा,बिहार,असम, मिजोरम,सिक्किम,मणिपुर नागालैंड,,मेघालय, अरुणाचल प्रदेश की टीम भाग ले रही है। जिसमें कुल 621 एथलीट भाग लेंगे।
इस संबंध में झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सी डी सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए ओड़िशा के टेक्निकल डेलीगेट प्रबोध मोहंती होंगे। आयोजन सचिव प्रभाकर वर्मा होंगे।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली झारखंड टीम की घोषणा कर दी गई है। झारखंड की 120 सदस्यीय टीम की घोषणा झारखंड एथलेटटिक्स संघ के अध्यक्ष सी डी ने की उन्होंने बताया कि खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, निदेशालय झारखंड, रांची द्वारा 11 से 21 सितंबर तक आयोजित विशेष कोचिंग कैंप आयोजित करने के लिए खेल विभाग का झारखंड एथलेटिक्स संघ आभार व्यक्त करता है।
बालक अंडर 14 : संतोष मुर्मू (साहेबगंज)- ट्रायथलॉन ग्रुप ए, आसिफ शेख (बोकारो )- ट्रायथलॉन ग्रुप बी, आदित्य कुमार (रांची )- ट्रायथलॉन ग्रुप सी।
बालक अंडर-16 : अनीत उरांव( लातेहार) 60 मी.,80 मीटर हर्डल्स ,मिडले रिले, ऋतु राज दत्ता-(पूर्वी सिंह भूम)- 60 मी,
रवि उरांव (गुमला)- 600 मीटर, मिडले रिले, संतोष कुमार (जामताड़ा)- 600 मी, एमानुएल किस्कू (साहेबगंज)- 80 मीटर हर्डल्स,राजन राज मरांडी (बोकारो )-ऊंची कूद, शिवम कुमार (लातेहार)-ऊंची कूद, परमा हांसदा ( साहेबगंज )- लंबी कूद, पेंटाथलान, मिडले रिले,विमल राज (रामगढ़ )-शाटपुट,लंबी कूद, विष्णु मुर्मू (देवघर)- जेवलिन,पृथ्वी राज मंडल (साहेबगंज)-जेवलिन,जय दीप उरांव (गुमला)-पेंटाथलान,मेडले रिले
बालक अंडर-18 : शुभम एक्का (रांची)-100 मी,मिडले रिले, विक्की लोहरा (बोकारो)-100 मी,200 मीटर,मिडले रिले, विशाल कुमार (रांची)-200 मीटर,मिडले रिले, आकाश दीप किंडो (गुमला)-400 मीटर, मिडले रिले, अमित कुमार महतो (रांची)-1000 मीटर, राहुल कुमार ,(बोकारो)-1000 मीटर, मो साजिद (बोकारो)-110 मीटर हर्डल्स,जगदीश उरांव (बोकारो)-5000 मीटर वॉक, आर्यन गुप्ता (रांची)-5000 मीटर वॉक, विनीत उरांव (रांची)-लंबी कूद,110 मीटर हर्डल्स, मेडले रिले,दीपक मुंडा (रांची), दुलार केरकेट्टा(बोकारो)-हेप्टाथलन, विवेक यादव (साहेबगंज)-जेवलिन थ्रो, हेमंत कुमार (पलामू)-जेवलिन थ्रो, छोटू रजक (रांची)-शॉटपुट, अमीर रिजवान (रांची)-शॉटपुट, अर्जुन सिंह (पूर्वी सिंह भूम)- डिसकस
बालक अंडर-20 : रोहित प्रसाद (सरायकेला)-100 मी, रिले, सुमित कुमार (बोकारो)-रिले, शंकर दास (सरायकेला)-रिले,आकाश मेहता (गढ़वा)-200मी,रिले, मनीष कुमार (गिरिडीह)-400मी., रिले, प्रतीक उरांव (गुमला)-400 मीटर, रिले, आशुतोष कुमार (रांची)-रिले, अमन कुमार बोकारो (बोकारो), बाबू लाल पासवान (रांची)-रिले।
राहुल उरांव (चतरा)-800 मीटर,1500 मीटर, मो सरवर (गोड्डा)-800 मीटर, विवेक पाल (बोकारो)-1500 मीटर,3000 मीटर, सोनोत मरांडी (साहेबगंज)-5000 मीटर, विवेक कुमार (रामगढ़)-5000 मीटर,3000 मीटर स्टीपल चेज,, मुकेश कुमार (सरायकेला)-3000 मीटर स्टीपल चेज, किसन पाहन (रांची)-400 मीटर हर्डल्स, रितेश कुमार (रामगढ़)-400 मीटर हर्डल्स, संदीप कुमार (रांची)-लंबी कूद,संजीव भारती (बोकारो)-लंबी कूद, समीर उरांव (रांची)-ट्रिपल जंप, सुमित सिंह (देवघर)-ट्रिपल जंप, अफरोज अहमद ( हजारीबाग)-ऊंची कूद, आंसु कुमार (धनबाद)-5000 मीटर वॉक, अंकित किशोर (पूर्वी सिंह भूम)-5000 मीटर वॉक, रिशू राज (धनबाद)-शाटपुट, डिस्कस, नीरज कुमार यादव (साहिबगंज)-जेवलिन
बालिका अंडर-14 : खुशबू यादव (रामगढ़)-ट्रायथलॉन ए, आराधना लकड़ा (लोहरदगा)-ट्रायथलॉन बी, नैना सिंह (रांची)-ट्रायथलॉन सी,
बालिका अंडर-16 : ममता मेरी मुर्मू (पूर्वी सिंहभूम)-60 मीटर, पृथ्वी उरांव (हजारीबाग)-60 मीटर, लंबीकूद, मुक्ता कुमारी (रांची)-मेडले रिले, लक्ष्मी कुमारी (हजारीबाग)-600मीटर, अनूपा उरांव (लातेहार)-600 मीटर, निधि तिर्की (रामगढ़)-80 मीटर हर्डल्स, सांची सोय (खूंटी)-80 मीटर हर्डल्स, पिंकी लकड़ा (हजारीबाग)-ऊंची कूद, मानसी सिंह (पलामू)-ऊंची कूद,सपना यादव (रांची)-पेंटाथलन,लंबी कूद, रामी कुमारी (हजारीबाग)-शॉटपुट, स्मृति सिंह (धनबाद)-शॉटपुट, सारा प्रेरणा किस्कू(हजारीबाग)-जेवलिन, सलोनी कुमारी (हजारीबाग)-पेंटाथलन
बालिका अंडर-18 : पुतुल बास्की (दुमका)-100 मीटर, रिले, प्रेरणा पन्ना (लोहरदग्गा)-100 मीटर, रिले, पूनम कुमारी (रांची)-200 मीटर,400 मीटर, रिले, अनामिका उरांव (बोकारो)-200,400 मीटर, रिले, आशा कुमारी (धनबाद)-400 मीटर, खुशी कुमारी (रामगढ़) रिले, कीरंती कुमारी (चतरा)-1000 मीटर, चिन्ता मणि टूटी (रांची)-1000 मीटर,अर्पिता साहू (जामताड़ा)-लंबीकूद, सुहानी कुमारी (बोकारो)-लंबी कूद, लवली कुमारी (बोकारो)-3000 मीटर वॉक, सीमा कुमारी (हजारीबाग)-100 मीटर हर्डल्स, हेप्टाथलन, दशमी कंडुलना (रांची)-100 मीटर हर्डल्स, सविता मुर्मू (जामताड़ा) जेवलिन, शिल्पा कुमारी (रांची) जेवलिन, शॉटपुट, संध्या कुमारी (पलामू) ऊंची कूद, असुंता टेटे (रांची) ऊंची कूद, शिवानी कुमारी (पलामू) डिसकस, खुशी समद (रांची) डिसकस, दीपावली कुमारी (रांची) डिसकस
बालिका अंडर-20 : आरती मेहता (बोकारो)100 मीटर, रिले, राधा कुमारी (सरायकेला)100 मीटर, रिले, आकांक्षा कुमारी-(पलामू)200,400, रिले, जैकलिन खेश (बोकारो)800 मीटर,1500 मीटर, नेहा कुमारी (हजारीबाग)800 मी,1500 मी, आशा कुमारी (चतरा)3000 मीटर,5000 मीटर, रूबी कुमारी (धनबाद) 3000मी, 5000मी, हुस्नारा प्रवीण (साहेबगंज) लंबी कूद, रिले, प्रीति लकड़ा (हजारीबाग) लंबी कूद एवं त्रिकूद, शिवानी कुमारी (रांची)400 मीटर हर्डल्स, रिले, रितु कुमारी (बोकारो)100 मी हर्डल्स,400 मीटर हर्डल्स, रीले, अमनदीप कौर (पूर्वी सिंह भूम) ऊंची कूद, सपना कुमारी (बोकारो) हेप्टाथलन, जोशना सिंह सरदार (सरायकेला)5000 मीटर वॉक , संस्कृति शर्मा (पूर्वी सिंह भूम) 5000 मीटर वॉक, भूमिका राय (धनबाद) डिसकस, रिया कुमारी (बोकारो) डिसकस, शॉटपुट,
राणा कसक पासवान (धनबाद)शॉटपुट।
टीम कोच – विनोद कुमार सिंह (साईं), आशु भाटिया,योगेश यादव, आलोक सिंह, नीरज राय (सभी खेल विभाग), प्रभात रंजन तिवारी (शिक्षा विभाग), नरेश कुजूर (जे एस एस पी एस), अनुभा खाखा ( बोकारो)