Home Slider भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट सीरीज कराने को बेताब सीए को जोश हेजलवुड ने दिया यह आइडिया

भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट सीरीज कराने को बेताब सीए को जोश हेजलवुड ने दिया यह आइडिया

by Khel Dhaba
0 comment

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को आयोजित करवाने को लेकर एक सुझाव दिया है। हेजलवुड ने ये सुझाव दिया है कि इस ट्रॉफी के सारे मुकाबले एक ही वेन्यू यानी एडिलेड ओवल पर ही खेले जाएं। दरअसल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज का आयोजन किसी भी हालत में करना चाहता है और इसके लिए तमाम विकल्पों को देख रहा है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस वक्त आर्थिक रूप से कमजोर हो गया है और वो अपनी नुकसान की भरपाई के लिए हर हालत में भारत के खिलाफ सीरीज आयोजित करना चाहता है। इसे देखते हुए ही हेजलवुड ने ये सलाह दी है। हेडलवुड ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस फैसले से बल्लेबाज व गेंदबाज खुश हो जाएंगे। एडिलेड ओवल पिछले चा या पांच साल में सबसे बेहतरीन क्रिकेट मैदान है। इस पिच पर गेंदबाजों व बल्लेबाजों दोनों को मदद मिलती है।

हेजलवुड ने बताया कि उनका लक्ष्य आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके टीम में वापसी करने पर था, लेकिन अब टी20 वल्र्ड कप से पहले कोई मैच हीं है ऐसे में टीम में मेरी वापसी कठिन है। आपको बता दें कि कोविड 19 महामारी की वजह से दुनियाभर में क्रिकेट की सारी गतिविधियां बंद हैं। इस महामारी की वजह से टी20 वल्र्ड कप पर भी खतरा मंडरा रहा है। इसकी वजह से कई टूर्नामेंट्स रद या फिर स्थगित कर दिए गए हैं जिसमें आईपीएल भी शामिल है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights