Home झारखंडक्रिकेट MENS U23 STATE A TROPHY में झारखंड के शरणदीप का शतक पर टीम हारी

MENS U23 STATE A TROPHY में झारखंड के शरणदीप का शतक पर टीम हारी

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 05 नवंबर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के तत्वावधान में खेले जा रहे मेंस अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी MENS U23 STATE A TROPHY के अंतर्गत रविवार (5 नवंबर, 2023) को खेले गए मैच में चंडीगढ़ ने झारखंड को 41 रन से हराया।
Sanosara Cricket Ground ‘A’ (गुजरात) में खेले गए ग्रुप बी के इस मैच में चंडीगढ़ ने 49.4 ओवर में 258 रन बनाये। जवाब में झारखंड की टीम शरणदीप सिंह के 102 रन और साहिल राज के 50 रन के बाद भी 47.5 ओवर में 217 रन पर ऑल आउट हो गई। झारखंड ने पांच मैचों में तीन में जीत हासिल की है जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। झारखंड का अगला मैच मध्यप्रदेश के खिलाफ 7 नवंबर को खेला जायेगा।

टॉस चंडीगढ़ ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 49.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 258 रन बनाये। हररुर सिंह ने 69 रन की पारी इसके अलावा चंडीगढ़ की ओर से नेहाल पाजनी, अर्जुन आजाद ने 39, सी धिंडसा ने 11, अक्षित राना ने 38, निपुण शारदा ने 38,अरमान जाखड़ ने 15 रन बनाये।

झारखंड की ओर से मनीषी ने 41 रन देकर 3,हर्ष राज ने 61 रन देकर 2, जतिन ने 33 रन देकर 1 और साहिल राज ने 49 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

जवाब में झारखंड की टीम 47.5 ओवर में 217 रन पर ऑल आउट हो गई। शरणदीप सिंह ने 109 गेंद में 7 चौका व 2 छक्का की मदद से 102 रन बनाये। सत्या सेतू ने 12, राजन दीप ने 12, साहिल राज ने 50, कौनेन कुरैशी ने 10, मनीषी ने 14 रन बनाये।

चंडीगढ़ की ओर से सी धिंडसा ने 36 रन देकर 4, अमित शुक्ला ने 43 रन देकर 1, पारस ने 45 रन देकर 3 और प्रथम ने 40 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights