रांची, 24 सितंबर। भुवनेश्वर में चल रही राष्ट्रीय जूनियर बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप के टियर-1 के मुकाबले में झारखंड टीम का धांसू प्रदर्शनी जारी है। रविवार को खेले गए मैच में झारखंड ने मिजोरम को 17-0 के भारी अंतर से पराजित किया। इस जीत के साथ ही झारखंड की टीम ने सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। ग्रुप सी में खेल रही झारखंड की टीम ने अपने तीनों मैच जीते हैं। रविवार को खेले गए मैच में झारखंड की टीम से काजल कुमारी ने गोल सात गोल दागे और प्लेयर ऑफ द मैच बनीं।
गोल दागने की शुरुआत झारखंड की दिव्यानी लिंडा ने 6वें मिनट में की और खेल के 90+4वें मिनट में संगीता हंसदाक ने अंतिम यानी 17वां गोल दागा।
इस मैच में काजल कुमारी (20वें,29वें, 34वें,38वें, 43वें, 45+1वें, 51वें मिनट) ने कुल सात गोल दागे। दिव्यानी लिंडा (6वें,69वें) ने दो गोल दागे। रीना कुमारी (11वें, 22वें,81वें मिनट) ने तीन गोल दागे। प्रियंका तिर्की (19वें मिनट) ने 1 गोल दागे। संगीता हंसदाक (90+4वें, 80वें,53वें मिनट) ने तीन गोल किये। पुनीता (48वें मिनट) ने एक गोल दागे।
इसके पहले झारखंड ने बिहार को 6-0 और पश्चिम बंगाल को 6-2 से पराजित किया है।