Wednesday, June 4, 2025
Home झारखंड East Zone Junior Hockey के दोनों वर्गों में जीता झारखंड

East Zone Junior Hockey के दोनों वर्गों में जीता झारखंड

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 14 जुलाई। कोलकाता में आयोजित दूसरी हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर महिला और पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2024 के दोनों वर्गों में झारखंड की टीम ने जीत हासिल की है।
पुरुष वर्ग में झारखंड ने मणिपुर 1-0 और महिला वर्ग में भी मणिपुर को 4-1 से पराजित किया।

पुरुष वर्ग में मणिपुर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। खेल के 40वें मिनट में झारखंड के सदीप डोड्राय ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई जो अंत तक कायम रहा।

महिला वर्ग में खेल के चौथे मिनट में पेनाल्टी कार्नर के जरिए लियोनी हेम्ब्रम ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद पिंकी कुमारी ने 20वें और 27वें मिनट में फील्ड गोल कर झारखंड को 3-0 की बढ़त दिला दी। खेल के 50वें मिनट में मणिपुर की मुतुम प्रिया देवी ने गोल कर वापसी की उम्मीद जगाई पर 1 मिनट बाद ही पूर्णिमा बरवा ने अपना पहला और झारखंड के लिए चौथा गोल कर दाग कर 4-1 की महत्वपूर्ण बढ़त दिला दी जो अंत तक कायम रहा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights