31.2 C
Patna
Sunday, September 8, 2024

Jharkhand Women’s Asian Champions Trophy : कोरिया को हरा भारत फाइनल में

रांची,04 नवंबर। भारत और जापान के बीच झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची-2023 Jharkhand Women’s Asian Champions Trophy का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

दोनों टीमों ने शनिवार को यहां मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में अपने-अपने सेमीफाइनल मैच जीतकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

पहले सेमीफाइनल में जापान ने चीन को 2-1 से जबकि दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने कोरिया को 2-0 से मात दी। चीन और कोरिया के बीच अब कांस्य पदक मुकाबला खेला जाएगा। मलेशिया ने थाईलैंड को 1-0 से हराकर पांचवां स्थान हासिल किया। फाइनल और कांस्य पदक मुकाबला रविवार को होगा।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार शुरुआत की और पहले हाफ के अंदर ही 2-0 की बढ़त बना ली। मेजबान टीम के लिए पहला गोल सलीमा टेटे ने 11वें मिनट में मैदानी गोल के रूप में किया। इसके बाद विट्टल वैश्नवी फाल्के ने 19वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करके मुकाबले में भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया।
दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन दोनों में से कोई भी टीम गोल नहीं दाग पाई और भारत ने 2-0 की बढ़त को कायम रखते हुए फाइनल का टिकट कटा लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights