रांची, 15 दिसंबर। लखनऊ में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली अंडर-17 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में ट्रिपल जंप में विनीत उरांव ने रजत पदक और 3000 मीटर दौड़ में संतोष कुमार ने कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।
टीम का नेतृत्व कोच/मैनेजर जटाशंकर पांडेय, प्रशांत कुमार और गीतांजलि सिंह कर रहे हैं। प्रतियोगिता गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ में 13 से 17 दिसंबर के बीच आयोजित की गई, जिसमें देश भर के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग तथा राज्य खेल कोषांग के सदस्यों ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।