Sunday, February 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट 67th National School Under-17 Boys Cricket Championship में झारखंड की टीम हारी

67th National School Under-17 Boys Cricket Championship में झारखंड की टीम हारी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 18 जनवरी। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में खेली जा रही 67वीं नेशनल स्कूली अंडर-17 बालक क्रिकेट चैंपियनशिप 67th National School Under-17 Boys Cricket Championship में अबतक खेले गए मैचों में छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, गुजरात और हरियाणा ने जीत हासिल की। छत्तीसगढ़ ने झारखंड को 19 रन, पुडुचेरी ने गोवा को 12 रन, गुजरात ने डीएवी को 4 रन और हरियाणा ने दिल्ली को 5 विकेट से पराजित किया।

छत्तीसगढ़ बनाम झारखंड

खगौल स्थित जगजीवन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस झारखंड ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए छत्तीसगढ़ ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 145 रन बनाये। जवाब में झारखंड की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 126 रन ही बना सकी। विजेता टीम के आदित्य श्रीवास्तव (53 रन, 2 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
स्कोर
छत्तीसगढ़ : 20 ओवर में पांच विकेट पर 145 रन, आदित्य श्रीवास्तव 53, तेजस नाबाद 56, आदित्य यादव 15, अतिरिक्त 13, हर्षित कुमार 2/26, सीएन तिवारी 1/42, सिद्धांत राज 2/21
झारखंड : 20 ओवर में 6 विकेट पर 126 रन, सुधांशु कुमार 16,तन्मय कुमार 13, आदित्य प्रताप सिंह 55, रोहित कुमार 25, आदित्य श्रीवास्तव 2/22, हेमंत सिंह बघेल 1/27, आनंद त्रिपाठी 1/6, आदित्य यादव 1/33

पुडुचेरी बनाम गोवा

रेलवे स्टेडियम सोनपुर में खेले गए मैच में टॉस गोवा ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए पुडुचेरी ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 135 रन बनाये। जवाब में गोवा की टीम 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 123 रन बना कर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के हैरिस (21 रन, 3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
स्कोर
पुडुचेरी : 20 ओवर में 9 विकेट पर 135 रन, आर जिवितेशन 22, ई हेमंत 12, हैरिस 21, सुदेव कृष्णा 28, बीएस रुबन कार्तिक 11, अतिरिक्त 19,दीपक नायक 1/19, ए कोरगाकर 2/17, सैफुद्दीन 1/22, अनुज 1/22, मोहित अग्रवाल 2/27, राजदीप 1/25
गोवा : 19.3 ओवर में 123 रन पर ऑल आउट साई आर नायक 13, प्रथम घोनसेकर 30, अनुज 22, अतिरिक्त 21, मणिकंदन एम 3/10,हैरिस 3/19, आर नीतिन कृष्णा 3/18

गुजरात बनाम डीएवी

ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए मैच में डीएवी ने टॉस जीता और गुजरात को पहले बैटिंग का न्योता दिया। गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 143 रन बनाये। जवाब में गोवा की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 139 रन बना सकी। विजेता टीम के विराज थाकोर को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
गुजरात : 20 ओवर में 6 विकेट पर 143 रन, विराज थाकोर 49, आर्यमन जायसवाल 30, उज्ज्वल एस जायसवाल 15, वैभव पी गोनदालिया नाबाद 20,ईशान अग्रवाल 1/33, प्रांजल 2/13, आदित्य सेमवाल 1/22
डीएवी : 20 ओवर में 8 विकेट पर 139, गर्व भंडारी 94,आनंद झा 15, आयुष अंधारिया 3/21, एच तोगादिया 1/9, वैभव पी गोंदालिया 2/27, विराज थाकोर 2/24

दिल्ली बनाम हरियाणा

एनआईओसी ग्राउंड पर खेले गए मैच में हरियाणा ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 165 रन बनाये। जवाब में हरियाणा ने 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। हरियाणा के हर्ष सांगो को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
स्कोर
दिल्ली : 20 ओवर में चार विकेट पर 165 रन, शिवांश गुंसाई 12, स्वर्णिम बंसल 51, विवान जिंदल 20, यथार्थ सिंह नाबाद 19, सी गहलोत नाबाद 46, देवेश यादव 1/29, लक्ष्य 2/25, गर्व 1/30,
हरियाणा : 18.4 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन, गर्व 11, दिव्यांश कोहली 23, यश कुमार 13, हर्ष सांगो नाबाद 68, परिक्षित 25, लक्ष्य नाबाद 13, अतिरिक्त 10, गुरनूर सिंह बग्गा 3/34, डी गहलोत 1/27, विवान जिंदल 1/25

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights