Wednesday, January 21, 2026
Home Slider राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम घोषित

राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। पंजाब के पटियाला स्थित नेशनल फिजिकल एजुकेशन कॉलेज में भारत की स्वदेशी सिख मार्शल आर्ट शैली गतका खेल की 5वीं ऑल इंडिया ओपन गतका चैम्पियनशिप का आयोजन आगामी दो और तीन अक्टूबर को किया जाएगा।

इसकी जानकारी देते हुए झारखंड गतका एशोसिएशन के कोर्डिनेटर पप्पू कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा स्वदेशी मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने के लिए गतका को इस वर्ष खेलो इंडिया में सम्मिलित किया गया है। झारखंड गतका दल कालका मेल से रवाना हुई।

झारखंड गतका टीम के उत्साहवर्धन के लिए झारखंड गतका संघ के अध्यक्ष सरदार हरजिंदर सिंह बामरा, महासचिव श्रीमती विधा, धनबाद कोर्डिनेटर सरदार अरविंदर सिंह ने खिलाड़ियों को टी.शर्ट प्रदान कर अपनी शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे झारखंड गतका टीम के सदस्य इस प्रकार है- पलक परमा, सिमरन शर्मा , सुशांत सिंह, आकाश भारती ,अंकित कुमार, रेशभ कुमार, कृष्ण कांत पाल , विनायक वैभव , शुभम कुमार मंडल, कमल चौहान बेलदार।

कोच : अक्षय कुमार (बालक )
कोच : माया कुमारी चौहान ( बालिका)
मैनेजर : विवेक विशाल.

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights