Tuesday, August 12, 2025
Home Slider झारखंड टी-20 क्रिकेट : कुमार देवब्रत की कप्तानी पारी, बोकारो ब्लास्टर्स जीता

झारखंड टी-20 क्रिकेट : कुमार देवब्रत की कप्तानी पारी, बोकारो ब्लास्टर्स जीता

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। कप्तान कुमार देवब्रत ( 47 रन, 34 गेंद,तीन चौका व तीन छक्का), रंजनदीप सिंह (27 रन, 25 गेंद, चार चौका, एक छक्का) और विकास सिंह ( नाबाद 18 रन, 15 गेंद, दो चौका व एक छक्का) की सुझबूझ बैटिंग की बदौलत बोकारो ब्लास्टर्स ने कार्बन झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में धनबाद डायनामोस को 8 विकेट से हराया। दोनों टीमों का यह पहला मैच था।

स्थानीय जीएससीए स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस धनबाद डायनामोस ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया।  साहिल राज ( नाबाद 56 रन, 37 गेंद, 5 चौका, 3 छक्का) व विशाल सिंह  (47 रन, 50 गेंद, 4 चौका) की शानदार बैटिंग की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट पर 149 रन बनाये। सत्या सेतू ने14 और नाजिम सिद्दिकी ने 14 रन बनाये। आशीष कुमार जूनियर 20 रन देकर एक और युवराज कुमार ने 32 रन देकर एक विकेट चटकाये।

जवाब में बोकारो ब्लास्टर्स की पारी लड़खड़ा गई। 24 रन पर उसके चार विकेट गिर गए। कुमार कुशाग्रा (5 रन), विकास विशाल (17), प्रेम चौरसिया (0) और युवराज कुमार (0) पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान कुमार देवब्रत, रंजनदीप सिंह और विकास सिंह की सुझबूझ पारी की बदौलत बोकारो ब्लास्टर्स 19.4 ओवर में 152 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। धनबाद के जयप्रकाश यादव ने 26 रन देकर पांच, अभिषेक यादव ने 9 रन देकर एक और साहिल राज ने 37 रन देकर दो विकेट चटकाये। बोकारो ब्लास्टर्स के कप्तान कुमार देवब्रत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights