Sunday, March 15, 2026
Home Slider झारखंड राज्य सीनियर सेपकटकरा प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल संपन्न

झारखंड राज्य सीनियर सेपकटकरा प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल संपन्न

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड राज्य सीनियर  सेपकटकरा प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल शनिवार को  यहाँ विधानसभा मैदान,बिरसा चौक, जगन्नाथपुर में सम्पन्न हो गया। कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में राँची ,धनबाद,दुमका,जामताड़ा ,चतरा,ईस्ट सिंहभूम, गुमला,हजारीबाग आदि जिलों की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि सेपकटकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड के प्रेसिडेंट उदय साहू ने कहा कि कोरोना के कारण खिलाड़ियों का अभ्यास बिल्कुल ही बाधित हुआ है मगर उन्हें अपना मनोबल बनाये रखना है। उन्होंने कहा कि हमे पूरी उम्मीद है कि हमारे खिलाड़ी अपने परफॉर्मेंस को बनाये रखेंगे।

इस अवस पर मौजूद  सेपकटकरा एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड के महासचिव शिवेंद्र दुबे ने कहा कि सेपकटकरा का खेल झारखण्ड में धीरे धीरे बढ़ रहा है और पूरी उम्मीद है कि आने वाले दो वर्षो में हमारे खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।इस अवसर पर चंचल भट्टाचार्य,मनोज साहू,प्रियदर्शी अमर,मिथलेश साहु आदि मौजूद थे।

आज आयोजित हुई इस प्रतियोगिता का तकनीकी संचालन अमरेन्द्र द्विवेदी  ने किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:-
बालक वर्ग
प्रथम- राँची
द्वितीय –धनबाद
तृतीय- दुमका

बालिका वर्ग
प्रथम- धनबाद
द्वितीय –राँची
तृतीय- पूर्वी सिंहभूम

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights