Wednesday, March 11, 2026
Home झारखंडअन्य झारखंड राज्य आत्या पात्या कोच रेफरी & ऑफिशियल कोर्स संपन्न

झारखंड राज्य आत्या पात्या कोच रेफरी & ऑफिशियल कोर्स संपन्न

by Khel Dhaba
0 comment

झारखंड राज्य आत्या पात्या संघ के द्वारा रांची जिला आत्या पात्या संघ की मेजबानी में आयोजित प्रथम राज्य स्तरीय आत्या पात्या कोच रेफरी/ऑफिशियल कोर्स 2023 का आयोजन बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय , सेक्टर-2, धुर्वा ,रांची में सफलता पूर्वक समापन हुआ। जिसमें पूरे राज्य भर के 40 शारीरिक शिक्षा शिक्षक और खेल कोच ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात लिखित, मौखिक और प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 22 प्रशिक्षुओं ने ग्रेड ए से प्रथम झारखंड राज्य आत्या पात्या कोच रेफरी/ऑफिशियल कोर्स 2023 में उत्तीर्ण हुए।

इसके पूर्व दूसरे दिन के पहले सेशन में रांची जिला आत्या पात्या संघ के महासचिव एम.मोदस्सर ने आत्या पात्या खेल मैदान के मार्किंग का प्रशिक्षण दिया। वहीं दूसरे सेशन में आत्या पात्या फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव सह झारखंड राज्य आत्या-पात्या संघ के महासचिव डॉ० अजय झा ने आत्या पात्या खेल के सभी कौशलों का प्रशिक्षण दिया साथ ही रेफरी हैंड सिग्नल का अभ्यास कराया।

ग्रेड ए से पास करने वाले अभ्यर्थी में मो० जावेद अंसारी, दयानंद लकड़ा, इम्तियाज हुसैन, अनामिका तिर्की, शिखा किस्पोट्टा, अनुज उरांव, पूनम एक्का, प्रीति रानी, अनीशा डुंगडुंग और सौम्या सेजल वर्मा (रांची), तारा कांत पटेल (रामगढ़), शाहरुख नवाज, अनिता कुमारी और नीलम कुमारी (लोहरदगा), जयंती हाेरो (खूंटी), निरंजन तिर्की, मीना बारला, दुर्गेश बेसरा (गुमला), कुलदीप सोरेंग (सिमडेगा), संतोष कुमार तिवारी (पूर्वी सिंहभूम), सूरज कुमार पासवान (जामताड़ा) ,अशोक कुमार दास (कोडरमा) हैं। सभी पास अभ्यार्थी विद्यालयों में अधिकृत रूप से आत्या पात्या खेल के प्रशिक्षक तथा जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तकनीकि अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। वहीं राष्टीय कोच और रेफरी/ऑफिशियल कोर्स में भी भाग ले सकेंगे।

कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य आत्या-पात्या संघ के अध्यक्ष सह रांची विश्वविद्यालय के खेल कोर्डिनेटर डॉ० राजेश कुमार गुप्ता , विशिष्ट अतिथि बी.एस.पी.विधालय , धुर्वा के विधालय सचिव सजल बनर्जी एवं भाजपा रांची महानगर कला एवं खेल प्रकोष्ठ के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने संयुक्त रूप से सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के वरीय सदस्य जफर इमाम, सुभाष गांगुली, संजय कुमार, विवेक कुमार, सरिता कुमारी, कौशल कुमार ने पूर्ण रूप से सहयोग किया। इस अवसर पर खेल प्रेमी मुन्ना कुमार , निखिल कुमार,रोहण कुमार, शिवम कुमार,शनि कुमार एवं कई खेल प्रेमी उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम एवं मंच का संचालन झारखंड राज्य आत्या-पात्या संघ के महासचिव अजय झा व धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव एम. मोदस्सर ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights