Home Slider झारखंड सीनियर महिला हॉकी टीम का विशेष प्रशिक्षण शिविर 25 सितंबर से सिमडेगा में

झारखंड सीनियर महिला हॉकी टीम का विशेष प्रशिक्षण शिविर 25 सितंबर से सिमडेगा में

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। आगामी 21 से 31 अक्टूबर तक झांसी उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली 11वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 के लिए झारखंड सीनियर महिला हॉकी टीम का विशेष प्रशिक्षण शिविर 25 सितंबर से सिमडेगा में आयोजित किया गया है।

हॉकी झारखंड का ट्रायल 29 अगस्त को सिमडेगा में किया गया था जिसमें कुल 31 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। इन खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर 25 सितंबर से सिमडेगा में आयोजित की गई है। कैंप के लिए चयनित सभी खिलाड़ी हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी को रिपोर्ट करेंगे। इन सभी खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिगन सोय विशेष प्रशिक्षण देगी और उनमें से बेहतर 18 खिलाड़ी झारखंड टीम से चयनित किए जाएंगे और वे झांसी में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

कैंप के लिए चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं

1अंजलि बिंझिया
2.रेशमा सोरेंग
3.अलबेला रानी टोप्पो
4.दिप्ती टोप्पो
5.रीमा बखला
6.सम्मी बड़ा
7.अंजू केरकेट्टा
8.रोशनी डुंगडुं
9.अनिमा तिरु
10.मरियम सोरेंग
11.दिव्या डुंगडुंग
12.नमिता खलखो
13.नीतू कुमारी
14.सीता मनी टोपनो
15.विनीता तिर्की
16.सिमता मिंज
17.वेतन डुंगडुंग
18.प्रमिला सोरेंग
19.सुभाषी हेमरोम
20.सोनल मिंज
21.बिरजनी एक्का
22.पूनम बरला
23.अलका डुंगडुंग (जूनियर)
24.नील प्रोजिता मांझी
25.कुनूल भेंगरा
26.रूमाना खातून
27.सोनामती कुमारी
28.अजंती कुमारी
29.एंटोनिया सोरेंग
30.स्मिता टेटे
31.अंशु लकड़ा

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights