Tuesday, January 13, 2026
Home झारखंडअन्य 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड को तीसरा स्थान

69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड को तीसरा स्थान

महाराष्ट्र बना ओवरऑल चैंपियन, ओड़िशा की टीम उपविजेता

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 10 जनवरी। 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता का सफल समापन शनिवार को हुआ। यह प्रतियोगिता स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की मेजबानी में 6 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक खेलगांव, रांची स्थित टिकैत उमराव शूटिंग स्टेडियम, रेंज–3 में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में अंडर–17 आयु वर्ग के बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी देश के 33 राज्यों और इकाइयों से भाग लिए।

प्रतियोगिता में प्रदर्शन और पदक वितरण

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया और अपने-अपने राज्यों के लिए पदक अर्जित किए। पदक तालिका के अनुसार महाराष्ट्र ने 5 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। उड़ीसा ने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक के साथ प्रथम रनर-अप का स्थान हासिल किया, जबकि मेजबान झारखंड ने 3 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक प्राप्त कर द्वितीय रनर-अप का स्थान हासिल किया।

समापन समारोह और आयोजकों का धन्यवाद

समापन समारोह में आयोजन सचिव सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आयोजन समिति से जुड़े सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका 24 घंटे का योगदान अतुलनीय रहा। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों और राज्यों को शुभकामनाएं दीं और जिन खिलाड़ी थोड़े अंकों से पदक से चूक गए, उन्हें कमियों की पहचान कर कड़ी मेहनत के साथ अगले वर्ष बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

समापन समारोह में एसजीएफआई के फील्ड ऑफिसर राकेश कुमार सिंह, भारतीय तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष सत्यनारायण चिरिकुरी, रविशंकर मुख्य प्रशिक्षक तीरंदाजी संघ, हरेंद्र सिंह संयुक्त सचिव झारखंड तीरंदाजी संघ, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक मनजीत मल्लिक, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक योगेंद्र राणा और मनोज कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

राज्य अधिकारियों और मुख्यमंत्री ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासकीय पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग और राज्य खेल कोषांग के सदस्यों ने सभी विजेता राज्यों और खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights