Home Slider झारखंड ओलंपिक संघ की बैठक 4 अप्रैल को

झारखंड ओलंपिक संघ की बैठक 4 अप्रैल को

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड ओलंपिक संघ की वर्षिक आम बैठक 4 अप्रैल को प्रातः 11 बजे आरके आनंद, बॉलिंग ग्रीन, नामकुम में सम्पन्न होगी । इस बैठक में झारखण्ड ओलम्पिक संघ की नई चुनी हुई कमिटी की कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी । बैठक में बंगाल ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष श्री स्वपन बनर्जी भारतीय ओलम्पिक संघ की तरफ से पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे ।

  वार्षिक आम सभा की बैठक की कार्यवाही समाप्त होने के उपरांत झारखण्ड ओलम्पिक संघ द्वारा विभिन्न वर्गों के लिए जे0ओ0ए0 अवार्ड निम्नलिखित खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/ संस्थाओं को प्रदान किया जायेगा । उपरोक्त पुरस्कार प्राप्त करने वालों की सूची का चयन झारखण्ड ओलम्पिक संघ द्वारा गठित खेल पत्रकारों की समिति के द्वारा किया गया है ।

श्री मिथलेश कुमार ठाकुर, माननीय मंत्री पेयजल एवं स्वक्षता विभाग, झारखण्ड सरकार ने पुरस्कार वितरण समारोह में अपनी सहमति प्रदान की है । पुरस्कार वितरण समारोह 4 अप्रैल को मध्याह्न 12.15 बजे आर0के0आनन्द0 बॉलिंग ग्रीन, नामकुम में माननीय मंत्री के कर कमलों द्वारा सम्पन्न होगा । पुरस्कृत किये जानेवालों की सूची निम्नवत है :-

1. सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी महिला :-  मधुमिता कुमारी( तीरंदाजी)।
2. सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरूष :-  रामचन्द्र सांगा (एथलेटिक्स)।
3. सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालिका :-  कोमोलिका बारी(तीरंदाजी) सुमति कुमारी ( फुटबॉल )।
4. सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालक :-  धीरज कुमार पहाड़ी (एथलेटिक्स)।
5. सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक टीम महिला :-  प्रतिमा बरवा (हॉकी)।
6. सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक पुरूष :-  आदम होरो ( हॉकी )।
7. सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक व्यक्तिगत महिला :-  पूर्णिमा महतो (तीरंदाजी)।
8. सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक व्यक्तिगत पुरूष :-  विनोद कुमार सिंह (एथलेटिक्स)।
9. सर्वश्रेष्ठ राज्य खेल संघ :-  झारखण्ड एथलेटिक्स संघ।
10. सर्वश्रेष्ठ जिला ओलम्पिक संघ :-  धनबाद जिला ओलम्पिक संघ।
11. सर्वश्रेष्ठ खेल प्रोत्साहन अवॉर्ड :-  जे0एस0एस0पी0एस0, राँची।
12. सर्वश्रेष्ठ स्कूल खेल प्रोत्साहन (निजी) :-  विवेकानंद विद्या मंदिर, धुर्वा, राँची।
13. सर्वश्रेष्ठ स्कूल खेल प्रोत्साहन (सरकारी) :-  कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सिल्ली, राँची।
14. सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय खेल प्रोत्साहन :-  राँची विश्वविद्यालय, राँची।
15. खेल प्रोत्साहन के लिए ऐतिहासिक पहल :-  पर्यटन, कला- संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड सरकार।
16. सर्वश्रेष्ठ खेल पत्रकार :-  चंचल भट्टाचार्य।
17. कोविड के दौरान खेल प्रोत्साहन के लिए विशेष पुरस्कार :- 1. मनोज कोनबेगी, सिमडेगा,हॉकी। 2. आशु भाटिया , बोकारो, एथलेटिक्स।

उपरोक्त पुरस्कारों के अतिरिक्त झारखण्ड ओलम्पिक संघ  झारखण्ड में स्थित सभी ओलम्पियनों को भी सम्मानित करेगी । सभी पुरस्कार प्राप्त करने वाले महानुभावों से अनुरोध है कि उपरोक्त पुरस्कार प्राप्त करने हेतु रविवार 4 अप्रैल को मध्याह्न 12 बजे तक आर0 के0 आनन्द, बॉलिंग ग्रीन, नामकुम में उपस्थित होने की कृपा करें ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights