28 C
Patna
Wednesday, October 23, 2024

WOMENS UNDER 19 T20 TROPHY में कर्नाटक से हारा झारखंड

रांची, 07 नवंबर। वीमेंस अंडर-19 टी20 ट्रॉफी में मंगलवार को खेले गए मैच में कर्नाटक ने झारखंड को 24 रन से हराया। चार मैचों में झारखंड ने दो जीते हैं और दो में हार मिली है। झारखंड अपना अंतिम मुकाबला 9 नवंबर को विदर्भ के खिलाफ खेलेगा।
देहरादून में खेले गए ग्रुप बी के इस मैच में कर्नाटक ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 128 रन बनाये। कर्नाट की ओर से कप्तान निक्की प्रसाद ने 61 रन बनाये। एच भाविका रेड्डी ने 28, रीमा फरीद ने 10, श्लोका ने 11 रन बनाये।


झारखंड की ओर अनुष्का परमार ने 9 रन देकर 2, पी राठौर ने 29 रन देकर 2, सिमरन मंसूरी ने 11 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
जवाब में झारखंड की टीम 20 ओवर में 104 रन पर ऑल आउट हो गई। प्रगति ने 17, आरुषि ने 25,सुधा ने 32 रन बनाये।
कर्नाटक की ओर से चिन्मयी शिवानंद ने 20 रन देकर 2,श्रीनिथी पी राय ने 17 रन देकर 1, रीथू आर गोड़ा ने 22 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights