Home झारखंडक्रिकेट VINOO MANKAD TROPHY में हिमाचल से हारा झारखंड

VINOO MANKAD TROPHY में हिमाचल से हारा झारखंड

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 16 अक्टूबर। वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-19 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट VINOO MANKAD TROPHY में झारखंड को हिमाचल प्रदेश ने 68 रन से हराया। तीन मैचों में झारखंड की यह दूसरी हार है। झारखंड ने केवल चंडीगढ़ से जीत हासिल की है। झारखंड का अगला मुकाबला 18 अक्टूबर को कर्नाटक से होगा। इसके बाद 20 अक्टूबर को मुबंई से होगा।

जिमखाना ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस हिमाचल प्रदेश ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 279 रन बनाये। इनेश एन महाजन ने 68,अर्णव पी भारद्वाज ने 50,अर्जुन वधवा ने 22, रोबिन एस संदल ने 18, परवल एस सिंह ने 14,उज्ज्वल शर्मा ने 61, दक्ष एन नारायण ने 27 रन बनाये।

झारखंड की ओर से वरुण ए सिंह ने 51 रन देकर 1, तनीष ने 37 रन देकर 2, अर्पित ने 48 रन देकर 3 विकेट चटकाये।

जवाब में झारखंड की टीम 44.4 ओवर में 211 रन पर ऑल आउट हो गई। वत्साल तिवारी ने 31, अमन कुमार ने 50, सुवर्ण ने 27, विवेक कुमार ने 13, रोनित ने 44, अर्पित ने 20 रन बनाये।

हिमाचल प्रदेश की ओर से साहिल शर्मा ने 24 रन देकर 3,सुशांत कुमार ठाकुर ने 46 रन देकर 6, परवल एस सिंह ने 32 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights