रांची, 22 सितंबर। भारतीय लॉन बॉल के तत्वावधान में असम में शनिवार से शुरू होने वाली 8वीं लॉन बॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने वाली 14 सदस्यीय झारखंड टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम ने 22 सितंबर को प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहाया। टीम का चयन झारखंड लॉन बॉल के मुख्य कोच डॉ मधुकांत पाठक ने किया और साथ ही उम्मीद जताई की झारखंड उम्दा प्रदर्शन करेगी।
टीम में कई अंतराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल है। कॉमनवेल्थ के लवली चौबे (झारखंड पुलिस), रूपा रानी तिर्की (जिला खेल पदाधिकारी) , सुनील बहादुर (ज़ैप, रांची), दिनेश कुमार (झारखंड पुलिस) ने स्वर्ण पदक और रजत पदक जीता है और इसी महीने ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप खेल कर आये है। इनका अनुभव टीम को काफी मदद करेगा। झारखंड टीम कुछ नए चेहरे भी शामिल है। टीम के कई खिलाड़ी विगत 2 महीने से रांची स्तिथ आर के आनंद लॉन बॉल स्टेडियम में अभ्यास कर रहे थे।
टीम इस प्रकार है :
पुरुष वर्ग :
दिनेश कुमार (झारखंड पुलिस)
सुनील बहादुर(ज़ैप रांची)
आलोक लकड़ा ( झारखंड पुलिस)
अभिषेक लकड़ा
वसीम अकरम
प्रिंस कुमार महतो
कृष्णा खलखो (झारखंड पुलिस) रिज़र्व खिलाड़ी
महिला वर्ग
रूपा रानी तिर्की (जिला खेल पदाधिकारी)
लवली चौबे ( झारखंड पुलिस)
कविता कुमारी(झारखंड पुलिस)
सरिता तिर्की (झारखंड पुलिस)
अनामिका लकड़ा
फरजाना खान (झारखंड पुलिस) रिज़र्व खिलाड़ी
अनवरी सेठ (मैनेजर)
अंडर 25
सोनी कुमारी (महिला)
सिद्धान्त श्रेस्ठ (पुरुष)
झारखंड ओलिंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंदु दुबे , शिव कुमार पांडेय, आलोक मिश्र, शशांक भूषण सिंह, रितेश झा , चंद्रदेव सिंह , संजय त्रिपाठी , योगेश, प्रभात रंजन , रोहित , शैलेश कुमार इत्यादि ने शुभकामनाएं दी है।