Wednesday, March 18, 2026
Home झारखंडअन्य झारखंड : गुजरात 36वें राष्ट्रीय खेल 2022 के खिलाड़ियों के बीच किट वितरित

झारखंड : गुजरात 36वें राष्ट्रीय खेल 2022 के खिलाड़ियों के बीच किट वितरित

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। आगामी 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक गुजरात के विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए झारखंड के खिलाड़ियों, मैनेजर और कोचों के बीच रविवार को किट का वितरण किया गया। झारखंड ओलंपिक संघ कार्यालय में किट का वितरण झारखंड सरकार के खेल विभाग के उप निदेशक धर्मेंद्र दीक्षित ने किया।

नेशनल गेम्स में कुल 265 खिलाड़ी प्रशिक्षक और अधिकारी शिरकत करेंगे। किट वितरण समारोह के अवसर पर झारखंड ओलंपिक संघ के सचिव डॉ मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे, सीनियर उपाध्यक्ष अनिल कुमार जयसवाल, उपाध्यक्ष शिव कुमार पांडे, के के सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। आज एथलेटिक्स, आर्चरी, हॉकी, लॉन बॉल, मलखंब, रोलर स्केटिंग, स्क्वाश, रेसलिंग, योग के खिलाड़ियों के बीच कीटों का वितरण किया गया। उप निदेशक श्री दीक्षित सहित ओलंपिक संघ के अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights