Tuesday, March 3, 2026
Home Slider झारखंड : कबड्डी ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम में दी गई फिट रहने की जानकारी

झारखंड : कबड्डी ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम में दी गई फिट रहने की जानकारी

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के द्वारा लॉकडाउन में चल रहे ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम के दसवें दिन शनिवार को कृष्ण कुमार हुड्डा (सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस हरियाणा, भारतीय कबड्डी टीम के चीफ कोच व प्रो कबड्डी दबंग दिल्ली के चीफ कोच) ने टेक्निकल ऑफिसियल, प्रशिक्षक एवं खिलाड़ियों को अपना अनुभव का साझा किया। उन्होंने अपने अनुभव के बारे में लोगों को अवगत कराया कि किस प्रकार एक नई टीम बनाकर उसे बेहतर टीम का रूप दिया जा सकता है। हरियाणा में किस तरह कबड्डी का विकास हुआ और साथ ही साथ उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को अपने खेल में तकनीकी रूप से विकास तो करना चाहिए साथ ही साथ एक डिसिप्लिन का भी ध्यान रखने की बात कही।

उन्होंने कहा कि कबड्डी आज के समय में चौमुखी विकास की ओर अग्रसर होता जा रहा है जिससे खिलाड़ी को और भी प्रैक्टिस या प्रशिक्षण करने की जरूरत है। उन्होंने फिटनेस पर ध्यान रखनी की बात कही। फिट खिलाड़ी में इंजरी होने का कम चांस कम रहता है।

उन्होंने कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सचिव विपिन कुमार सिंह को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि सबों को टैलेंट सर्च प्रोग्राम कर उदीयमान खिलाड़ियों को आगे लाना चाहिए। फिजिकल वर्क देख कर प्रशिक्षक ही अनुभव प्राप्त कर सकता है कि उस बच्चे में कौन-कौन सी कमी है उसको दूर किया जाए और अच्छे नॉलेज नए-नए वीडियो ऑडियो दिखा कर उसके विषय में जानकारी देना चाहिए। खिलाड़ियों को यूट्यूब पर नेशनल और इंटरनेशनल मैच को देखना चाहिए और उससे सीखना चाहिए। इस ऑनलाइन प्रशिक्षण में कई राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय रेफरी, कोच एवं खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सचिव विपिन कुमार सिंह ने बताया कि इस ऑनलाइन कार्यक्रम में जय नारायण (पांडिचेरी कबड्डी संघ) शामिल हुए। रविवार को इस कार्यक्रम में कैप्टन ई. भास्करण (इंटरनेशनल कोच/ इंडिया टीम सिलेक्टर /फॉर्मर प्रो कबड्डी प्रशिक्षक) रू-ब-रू होंगे।

अपने जिला से लेकर देश-दुनिया की खेल गतिविधियों की ताजा-तरीन खबरों से जुड़े रहने के लिए डाउनलोड करें kheldhaba ऐप। डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को करें क्लिक। https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights