31.2 C
Patna
Sunday, September 8, 2024

झारखंड senior men’s national hockey के क्वार्टरफाइनल में

चेन्नई, 23 नवंबर। टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता नीलाकांता शर्मा के दोहरे गोल की मदद से मणिपुर ने बंगाल से 3-3 से ड्रॉ खेलकर 13वीं सीनियर पुरूष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप senior men’s national hockey के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मणिपुर के लिये जेंजेन सिंह ने दूसरे मिनट में गोल दागा। इसके बाद भारत के मिडफील्डर नीलाकांता ने 25वें और 60वें मिनट में गोल किये। बंगाल के लिये एन नीतिश ने 48वें और 56वें और राजेंद्र ओरम ने 56वें मिनट में गोल दागा।

झारखंड ने भी गोवा को 3-0 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। अपने पहले मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी आंध्रप्रदेश को 10-3 से, हॉकी चंडीगढ़ को 2-0 से पराजित किया था। झारखंड टीम और से आज के मैच में डेनिस केरकेट्टा एक गोल और नोएल टोपनो ने दो गोल किए।
झारखंड टीम की लगातार तीसरी जीत हासिल करने और क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
इससे पहले मध्यप्रदेश ने जम्मू कश्मीर को 13-0 से हराया जबकि चंडीगढ़ ने आंध्र प्रदेश को 6-2 से मात दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights