खेल एवं युवा मामले, भारत सरकार द्वारा 31 जनवरी से 11 फरवरी तक मध्य प्रदेश एवं दिल्ली में आयोजित
5वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के हॉकी मैच में पयर्टन,कला,संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग के अधीनस्थ भाग लेते ग्वालियर में आयोजित हॉकी मैच में झारखंड की बालिका हॉकी टीम ने फाइनल में मध्यप्रदेश को पेनाल्टी में 4-3 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।

इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, उपनिदेशक खेल साझा देव शंकर दास , हॉकी इंडिया के भोला सिंह, चीफ डी मिशन उमेश लोहरा , मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार,खेल परामर्शी देवेन्द्र सिंह ने हॉकी बालिका टीम की सदस्यों रजनी केरकेट्टा,प्रमोद्नी लड़का, नीरू कुल्लू, रश्मि होरो, निक्की कुल्लू,अंकिता डुंग डुंग,बिनिमा धान, एडलिन बागे, फुलमनी भेंगरा, सेलेस्टीना होरो, संजना होरो, बालो होरो, निशा मिंज, संगीता, अनुपमा होरो, पूर्णिमा बरवा, रजनी केरकेट्टा, पार्वती टोपनो टीम कोच, मैनेजर -मनोहर टोपनो ,प्रतिमा, संतोष कुमार, हिमांशु, आदम होरो को बधाई दी।