12 से 16 जुलाई तक विशाखापट्टनम में आयोजित मास्टर नेशनल पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीता है। झारखंड के लिए विनोद पात्रा ने 59 किलोग्राम और कामायनी सिंह ने 63 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। गौरतलब है कि विनोद भारत के सर्वश्रेष्ठ वेटलिफ्टर है। इस उपलब्धि पर मास्टर नेशनल पावरलिफ्टिंग से जुड़े खिलाड़ी और पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है और बधाई दी है।
खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।