इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तत्वावधान में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। कराटे खिलाड़ियों ने धूमधाम से इस कार्यक्रम को मनाया। सभी खिलाड़ी पूरी तैयारी के साथ रेंसी सुनील किस्पोट्टा के आवास पर आए और उन्होंने आवास पर ही कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस अवसर पर डांस संगीत एवं कई तरह के गेम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत इमा के तकनीकी निदेशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा एवं अध्यक्ष संसाई अनिल किस्पोट्टा के द्वारा केक काटकर किया गया।
साथ ही खिलाड़ियों ने सम्मान स्वरूप कई पुरस्कार अपने कोच को दिए।
रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने सभी खिलाड़ियों को शिक्षक दिवस मनाये जाने के उद्देश्य की जानकारी दी।
साथ ही उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से एक गुरु और शिष्य के बीच का रिश्ता होता है या सम्मान स्वरूप है ये एक कोच का अभिभावक का साथ ही एक दोस्त का रिश्ता होता है जो कि बहुत ही महत्वपूर्ण है।
अध्यक्ष संसाई अनिल किस्पोट्टा ने कहा कि गुरु का स्थान जन्म देने वाले माता पिता से भी ऊपर रखा गया है जो कि सबसे बड़ा सम्मान है।
इस अवसर पर राकेश तिर्की, कुंदन उराव, आशीष भुट कुमार, श्वेता हेम्बरोम, रवि कुमार, स्वस्तिका तरफदार, एनी कोनगाड़ी, उमा शंकर महतो, दीपा विनीता लिंडा, निशा तिर्की आदि उपस्थित थे।
- बिहार को खेलों में बड़ी सौगात, राजगीर में खुलेगा इस गेम का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
- मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग में रैंबो क्लब की शानदार जीत
- पटना सीनियर क्रिकेट लीग में ईआरसीसी और एलायंस सीसी की शानदार जीत
- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : सीमांचल जोन से कटिहार अंतिम 8 में
- बेगूसराय बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में