पटना। बीसीसीआई के तत्वावधान में चल रहे सीनियर वीमेंस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत तिरुअनंतपुरम में खेले गए मुकाबले में झारखंड ने बिहार को नौ विकेट से हराया। इस टूर्नामेंट में बिहार को अपने पांचों लीग मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा है।
बिहार को छत्तीसगढ़ ने 31 रन, तमिलनाडु ने 28 रन, ओड़िशा ने 7 विकेट, त्रिपुरा ने नौ विकेट से पराजित किया है।
रविवार को खेले गए मुकाबले में बिहार ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 87 रन बनाये। बिहार की ओर से याशिता सिंह ने 28 गेंद में 5 चौका की मदद से 25, कोमल पी कुमारी ने 45 गेंद में चार चौकों की मदद से 30, प्रगति सिंह ने 22 गेंद में दो चौका व 1 छक्का की मदद से 17,प्रीति प्रिया ने नाबाद 7 रन बनाये।
झारखंड की ओर से शांति कुमारी ने 19 रन देकर 3, देवयानी ने 10 रन देकर 1, निहारिका ने 15 रन देकर 1 और निधि बी ने 15 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
जवाब में झारखंड ने अश्वनी के 45 और ममता कनौजिया के नाबाद 31 रन की मदद से 11.5 ओवर में 1 विकेट पर 88 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।





- Ranji Trophy : जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, पहली बार फाइनल में

- Ranji Trophy : आकिब नबी के हरफनमौला खेल से जम्मू-कश्मीर फाइनल के करीब

- टी20 विश्व कप : बारिश ने ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर पारी फेरा, जिंबाब्वे सुपर-8 में

- टी20 विश्व कप : सामरा की सेंचुरी बेकार, न्यूजीलैंड जीता

- टी20 विश्व कप : 19 साल के युवराज सामरा ने रचा इतिहास

- पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वाईएमसीसी व अधिकारी इलेवन विजयी

- पटना जिला सीनियर मेंस क्रिकेट टीम घोषित, सूरज कश्यप को कमान

- टी20 विश्व कप : भारत ने पाकिस्तान को रौंदा
