झंझारपुर टाइगर्स के तत्वावधान में स्थानीय ललित कर्पूरी स्टेडियम में चल रहे अंडर 16 चैलेंजर ट्रॉफी के चौथे दिन शुक्रवार को झंझारपुर टाइगर्स और यासीन क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ जिसमें झंझारपुर टाइगर 6 विकेट से विजयी रहा।
आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अक्षय कुमार को दिलनवाज अल्लन ने मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया।
यासीन क्रिकेट एकेडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 24.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 145 रन बनाये। लकी यादव ने 90 रन और अवनीश ने 23 रन बनाए।
झंझारपुर टाइगर्स की तरफ से अक्षय कुमार ने 11 रन देकर चार विकेट संगम ने दो विकेट, हिफ्जुल्लाह, आदित्य राज और समीर ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में खेलने उतरी झंझारपुर टाइगर्स के 6 विकेट जल्दी ही गिर गए किंतु युवराज और हिफ्जुल्लाह ने शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को विजय दिलाई। युवराज ने 54, हिफ्जुल्लाह ने नाबाद 51 रन बनाए।
यासीन क्रिकेट एकेडमी की तरफ से रोहित चौपाल ने 37 पर 3 विकेट, विवेक व कोनेन सिद्धकी ने एक-एक विकेट लिया।
आज के अंपायर सुरेंद्र सिंह और बेचन चौपाल रहे कमेन्ट्रेटर साहिल मंडल और मोहन भंडारी थे। स्कोरर राहुल कुमार।
कल का मैच जयनगर क्रिकेट क्लब और आरूणि क्रिकेट क्लब के बीच होगा।






- तलवारबाजी : बिहार के 6 खिलाड़ियों का नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में सेलेक्शन

- पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग : अमर सीसी की 9 रन से रोमांचक जीत

- बिहार वीमेंस कबड्डी लीग में मगध वारियर्स और सीवान टाइटंस का दबदबा

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : शाहाबाद जोन में कैमूर की दूसरी जीत

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में अरवल के शांतनु का शतक

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : सेंट्रल जोन में खगड़िया जीता

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में मुंगेर जीता

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में अररिया की लगातार दूसरी जीत
