झंझारपुर (मधुबनी)। झंझारपुर टाइगर्स के तत्वावधान में स्थानीय ललित कर्पूरी स्टेडियम में चल रहे अंडर 16 चैलेंजर ट्रॉफी के तीसरे दिन आज जयनगर क्रिकेट क्लब और फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ जिसमें फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब 28 रनों से विजयी रहा।
आज का मैन ऑफ द मैच धर्मेंद्र कुमार को मोहम्मद नौशाद ने मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया।
टॉस जयनगर ने जीता और क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। फ्रेंड्स क्लब ने पहले खेलते हुए 29.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 145 रन बनाये। धर्मेंद्र और प्रिंस आर्य ने 24-24 रन बनाये। अक्षय शुक्ला ने 18 रन की पारी खेली। जयगनर की ओर से रितिक, तथागत, नीतीश और आलोक ने दो-दो विकेट चटकाये।
जवाब में जयनगर क्रिकेट क्लब की टीम 29 ओवर में सभी विकेट खोकर 117 रन बनाये। सन्नी और रितिक ने 27-27 रन बनाए सोनू राज ने अट्ठारह रन की पारी खेली। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की तरफ से धर्मेंद्र ने चार विकेट, रोशन और ऋषिराज ने दो-दो विकेट लिये।
आज के अंपायर सुरेंद्र सिंह व बेचन चौपाल थे। स्कोरर राहुल कुमार एवं कॉमेंटेटर साहिल मंडल और मोहन भंडारी रहे। कल का मैच झंझारपुर टाइगर एवं यासीन क्रिकेट एकेडमी के बीच होगा।






- पारा साइक्लिंग चैंपियनशिप: बिहार के पारा साइक्लिस्ट हैदराबाद रवाना

- बिहार सीनियर वीमेंस टीम के प्लेयर्स हुए सम्मानित

- भागलपुर क्रिकेट टीम की कमान बासुकीनाथ को

- बिहार के फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच किट का हुआ वितरण

- टी20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका की दमदार जीत

- Ranji Trophy : जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, पहली बार फाइनल में

- Ranji Trophy : आकिब नबी के हरफनमौला खेल से जम्मू-कश्मीर फाइनल के करीब

- टी20 विश्व कप : बारिश ने ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर पारी फेरा, जिंबाब्वे सुपर-8 में
