31.2 C
Patna
Sunday, September 8, 2024

जदयू कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न

पटना, 22 जुलाई। बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ की बैठक जदयू मुख्यालय वीरचंद पटेल पथ पर हुई। कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के पदाधिकारी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने कहा कि आने वाला वर्षों में विधान सभा की चुनाव की तैयारी में अभी से लग जाए पार्टी के कार्यकर्ता पर ही पार्टी का भविष्य निर्भर करता है।

बिहार के मुख्यमंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार जी के हाथों को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता को परिश्रम करनी होगी। किसी भी पदाधिकारी को अगर खेल के क्षेत्र में कोई बढ़ाएं आती है तो आप मुझे बताएं पार्टी स्तर से मुख्यमंत्री को इन समस्याओं से अवगत कराया जाएगा और समस्या को दूर की जाएगी खेल के क्षेत्र में अभी और काम करनी बाकी है। हम लोग का प्रयास होगा कि अधिक से अधिक स्टेडियम एवं खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दिलाने का काम करेंगे।

इस अवसर पर कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमार विजय सिंह ने राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा जी को प्रकोष्ठ के क्रियाकलाप एवं आने वाले विधानसभा में मजबूती से काम करने का संकल्प दोहराया। कुमार विजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद ही 2005 से खेल में काफी विकास हुआ है। नीतीश कुमार के प्रयास से खिलाड़ियों को 2005 से ही नौकरी मिल रही है और आगे भी बड़ी संख्या में रोजगार की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए हम लोग मुख्यमंत्री जी को तहे दिल से बधाई देते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights