Friday, March 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट Vaishali District Cricket League में जंदाहा क्रिकेट एकेडमी विजयी

Vaishali District Cricket League में जंदाहा क्रिकेट एकेडमी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

हाजीपुर, 2 दिसंबर। वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित राजीव प्रताप मेमोरियल क्रिकेट लीग के उद्घाटन मैच में जंदाहा क्रिकेट अकादमी ने देसरी क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया।

भगवानपुर रत्ती स्थित डॉ जेपी सिन्हा स्टेडियम में खेलेंगे मैच का उद्घाटन वैशाली जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विजय कुमार, उपाध्यक्ष कुंदन कुमार सचिव प्रकाश कुमार सिंह ने किया।

टॉस देसरी क्रिकेट क्लब ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। देसरी क्रिकेट क्लब के सलामी बल्लेबाज रंजीत (6 रन) और अनुरोत्तम (0 रन) बनाकर जल्दी आउट हो गए। मध्यक्रम के बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर पाए। चमन ने 10 रन, सूरज कुमार ने 10 रन और प्रशांत ने 16 रन बनाये और पूरी टीम 21 में ओवर में 85 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

जंदाहा क्रिकेट एकेडमी की तरफ से अनुकूल ने 2 विकेट, नीतीश ने 2 विकेट, शिवम ने 2 विकेट, रणवीर रंजन ने 2 विकेट, सनी ने एक विकेट चटकाये।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जंदाहा क्रिकेट अकादमी के सलामी बल्लेबाज अमजद जावेद (12 रन) और आर्यन (9 रन) जल्दी आउट हो गए। मध्यक्रम के बल्लेबाज रोशन के नाबाद 42 रन और निखिल 10 रन की बदौलत 18 में ओवर में 4 विकेट खो कर लक्ष्य की प्राप्ति कर ली । जंदाहा क्रिकेट अकादमी के रणबीर रंजन को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights