पटना। जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने एक बड़ी मांग कर दी है। उन्होंने अपने फेसबुक पर पोस्ट डाल कर कहा कि जब राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल कर मेजर ध्यानचंद पुरस्कार किया जा सकता है तो अहमदाबाद के स्टेडियम का नाम बदला जाए।
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद का नाम बदलकर, मिल्खा सिंह स्टेडियम कर दीजिए न PM साहब।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यह घोषणा की कि देशवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए खेल रत्न पुरस्कार को अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कहा जाएगा।
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीमों के शानदार प्रदर्शन के बाद इस सम्मान का नाम महान हॉकी खिलाड़ी के नाम पर रखने का फैसला लिया गया।

- तलवारबाजी : बिहार के 6 खिलाड़ियों का नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में सेलेक्शन
- पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग : अमर सीसी की 9 रन से रोमांचक जीत
- बिहार वीमेंस कबड्डी लीग में मगध वारियर्स और सीवान टाइटंस का दबदबा
- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : शाहाबाद जोन में कैमूर की दूसरी जीत
- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में अरवल के शांतनु का शतक