Saturday, November 15, 2025
Home Slider ISL : मॉरिसियो ने ओड़िशा को लगातार दूसरी हार से बचाया

ISL : मॉरिसियो ने ओड़िशा को लगातार दूसरी हार से बचाया

by Khel Dhaba
0 comment

वास्को। डिएगो मॉरिसियो के शानदार दो गोल की बदौलत ओडिशा एफसी ने दो गोल से पिछड़ने के बाद हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में रविवार को यहां वॉस्को डि गामा के तिलक मैदान पर खेले गए सीजन के 10वें मैच में जमशेदपुर एफसी को 2-2 से ड्रॉ पर रोक दिया।

जमशेदपुर ने पहले ही हाफ में फॉरवर्ड नेरिजुस वाल्किस के दो गोल के दम पर 2-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन दूसरे हाफ के अंतिम मिनटों में ओडिशा एफसी ने मॉरिसियो के दो गोल के सहारे मुकाबला ड्रॉ करा दिया। दोनों टीमों का इस सीजन में यह पहला ड्रॉ है क्योंकि दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला हार चुकी थी।

मैच में दो बदलाव के साथ उतरी जमशेदपुर की किस्मत 11वें मिनट में ही उसके लिए मौका लेकर आया, जब ओडिशा के गौरव बोरा का हैंड पेनल्टी एरिया में बॉल से टच हो गया और रेफरी ने जमशेदपुर को पेनल्टी दे दी।

वाल्किस ने 12वें मिनट में इस पेनल्टी को गोल में तब्दील करके जमशेदपुर को 1-0 की बढ़त दिला दी। व्लास्किस का सीजन का यह दूसरा गोल था।

पहला गोल दागने के बाद वाल्किस यहीं नहीं रूके उन्होंने 27वें मिनट में शुभम सारंगी की गलती और ओडिशा के कमजोर डिफेंस का फायदा उठाकर एक और शानदार गोल कर दिया तथा जमशेदपुर को मुकाबले में 2-0 से आगे कर दिया।

दूसरे हाफ में ओडिशा के ब्राजीलियन फॉरवर्ड डिएगो मॉरिसियो ने 77वें मिनट में गोल करके ओडिशा का खाता खोला। मॉरिसियो ने ओडिशा के सीजन का पहला गोल कार्नर पर जैकब ट्रेट के असिस्ट पर किया। ओडिशा ने इसके बाद बराबरी का गोल दागने के लिए अपना आक्रमण तेज कर दिया।

अंतिम मिनटों में उसके दो खिलाड़ियों को येलो कार्ड मिला और मुकाबला इंजरी टाइम में चला गया और ओडिशा वहां एक गोल से पीछे थी।

लेकिन मॉरिसियो ने तभी एक और शानदार गोल करके ओडिशा को लगातार दूसरी हार से बचा लिया और जमशेदपुर को सीजन की पहली जीत दर्ज करने से महरूम कर दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights