पटना। कोरोनावायरस के कारण देश ही विदेशों में खेल आयोजनों को तत्काल स्थगित कर दिया गया है। इसी के कारण आईपीएल को 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है। आईपीएल स्थगित होने के कारण खिलाड़ी अपने होम टाउन के इंडोर स्टेडियम या घर में अभ्यास कर रहे हैं। बिहार के स्टार क्रिकेटर ईशान किशन भी आजकल पटना में अपना समय बीता रहे हैं। शुक्रवार को ईशान किशन ने खगौल स्थित क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस के इंडोर स्टेडियम में पसीना बहाया। साथ ही वहां स्थित स्पोट्र्स गुड्स के दुकान में खरीददारी की।





गौरतलब है कि ईशान किशन आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं और टीम के मुख्य खिलाड़ियों में इनकी गिनती होती है। यों तो ईशान किशन जब पटना आते हैं और अभ्यास करने की इच्छा होती तो हमेशा राजेन्द्रनगर स्थित वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी में अभ्यास किया करते हैं पर कोरोनावायरस के चलते जारी एडवाइजरी के कारण अभी वह एकेडमी बंद है।