भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत केकेआर को इस साल खिताब दिलाने वाले श्रेयस अय्यर को पछाड़कर इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए जिन्हें लखनऊ सुपर जाइंट्स ने यहां रविवार को मेगा नीलामी में 27 करोड़ रूपये में खरीदा लेकिन वेंकटेश अय्यर अप्रत्याशित तौर पर तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे।
केकेआर को इस साल आईपीएल खिताब दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर 26 करोड़ 75 लाख रूपये में पंजाब किंग्स से जुड़े। पंत के लिये सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ के बीच जमकर होड़ लगी । दिल्ली कैपिटल्स ने पहले 20 करोड़ 75 लाख रूपये पर राइट टू मैच का इस्तेमाल किया लेकिन लखनऊ ने आखिरी बोली 27 करोड़ रूपये की लगाई तो दिल्ली टीम पीछे हट गई।
IPL Auction 2025 LIVE राजस्थान रॉयल्स के हुए महीश तीक्षणा
2 करोड़ के बेस प्राइस में ऑक्शन में आए श्रीलंका के स्पिनर महीश तीक्षणा को राजस्थान रॉयल्स ने 4.40 करोड़ रुपए में खरीदा है। महीश तीक्षणा के लिए मुंबई इंडियंस ने भी बोली लगा,लेकिन फ्रेंचाइजी ज्यादा पैसा खर्च करने के मूड में नहीं दिख रही थी, ऐसे में तीक्षणा तो राजस्थान ने खरीद लिया।
IPL Auction 2025 LIVE मुंबई इंडियंस ने ट्रेंट बोल्ट को खरीदा
न्यूजीलैंड के धाकड़ तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को मुंबई इंडियंस की टीम ने 12.50 करोड़ में खरीदा है। ट्रेंट बोल्ट के लिए मुंबई के साथ राजस्थान रॉयल्स भी होड़ शामिल थी, लेकिन आखिर में मुंबई की टीम ने बाजी मारते हुए बोल्ट को खरीद लिया।
IPL Auction 2025 LIVE चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे खलील अहमद
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद को चेन्नई सुपर किंग्स ने 4.8 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह अपनी तेज गेंदबाजी से दुनिया के किसी भी बल्लेबाज को हैरान करने में सक्षम है।
IPL Auction 2025 LIVE नटराजन को मिले 10.75 करोड़
पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अपनी तेज गेंदबाजी से कहर बरपाने वाले नटराजन को दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। उन्होंने पिछले सीजन 19 विकेट चटकाये थे और उनके लिए आरसीबी ने भी बोल लगाई।
IPL Auction 2025 LIVE जोफ्रा आर्चर को राजस्थान ने खरीदा
जोफ्रा आर्चर को मुंबई इंडियंस खरीदना चाहती थी, लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने 12.50 करोड़ रुपये में खरीदा लिया। एक तरह से उनकी घर वापसी हुई है।
IPL Auction 2025 LIVE आवेश खान को मिले 9.75 करोड़
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आवेश खान को 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा। वह पिछले सीजन भी इसी टीम के साथ थे। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। वह गेंदबाजी में स्विंग और गजब की कंट्रोलिंग के लिए मशहूर हैं।
IPL Auction 2025 LIVE प्रसिद्ध कृष्णा को साढ़े 9 करोड़ में गुजरात ने खरीदा
सऊदी अरब के जेद्दा में चल रहे आईपीएल मेगा ऑक्शन में प्रसिद्ध कृष्णा को गुजरात टाइटंस ने साढ़े 9 करोड़ में खरीदा है। प्रसिद्ध के लिए गुजरात टाइटंस के अलावा राजस्थान रॉयल्स ने दांव लगाया, लेकिन आखिरी में आशीष नेहरा ने माजी मार ली।
IPL Auction 2025 LIVE हेजलवुड को मोटी रकम पर आरसीबी ने खरीदा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को 11 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीजा जबकि उनका बेस प्राइस सिर्फ दो करोड़ रुपये था।
IPL Auction 2025 LIVE जितेश शर्मा 11 करोड़ में गए बेंगलुरु
अपने बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये से 11 गुना ज्यादा कीमत में जितेश शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के पास चले गए। पंजाब किंग्स ने अपने आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल करना चाहा, लेकिन आरसीबी ने ही आखिरी बाजी मारी।
IPL Auction 2025 LIVE रहमनुल्लाह गुरबाज दोबारा केकेआर के साथ
अफगानिस्तान के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज को उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खुशी-खुशी अपने साथ जोड़ लिया। हैरानी की बात रही कि गुरबाज पर किसी दूसरी टीम ने दांव नहीं लगाया।
IPL Auction 2025 LIVE ईशान को 11.25 करोड़ रुपए में खरीदा हैदराबाद ने
विस्फोटक सलामी बल्लेबाज और युवा विकेटकीपर ईशान किशन अब मुंबई इंडियंस की जगह सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलेंगे। 11 करोड़ 25 लाख रुपये में हैदराबाद ने इस खब्बू बल्लेबाज को अपने साथ जोड़ा। दिल्ली कैपिटल्स भी उन्हें खरीदना चाहती थी, लेकिन सफल नहीं हो पाई।
IPL Auction 2025 LIVE फिल सॉल्ट को साढ़े 11 करोड़ में बेंगलुरु ने खरीदा
कोलकाता नाइटराइडर्स को पिछले सीजन चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले इंग्लिश ऑलराउंडर का नया घर अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु होगा। केकेआर के साथ कड़ी लड़ाई के बाद आरसीबी ने उन्हें 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा। शायद केकेआर को पता था कि वह साल्ट को नहीं खरीद पाएंगे इसलिए उन्होंने पहले ही अनुभवी विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक को 3.60 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ लिया।
IPL Auction 2025 LIVE डिकॉक को केकेआर ने खरीदा
साउथ अफ्रीका के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक को कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीद लिया है। केकेआर ने उन्हें 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। डि कॉक का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। डि कॉक को आईपीएल का अच्छा अनुभव है।
IPL Auction 2025 LIVE ग्लेन मैक्सवेल को मिले 4.20 करोड़
ऑस्ट्रेलिया के स्टार और अनुभवी धांसू ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को 4.20 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। मैक्सवेल के लिए पंजाब के अलावा हैदराबाद और चेन्नई ने भी बोली लगाई थी।
IPL Auction 2025 LIVE लखनऊ सुपर जायंट्स ने सस्ते में मिचेल मार्श को खरीदा
लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श को 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनके लिए हैदराबाद और लखनऊ के बीच बिडिंग वॉर हुई। लेकिन अंत में लखनऊ उनको खरीदने में सफल रही। मार्श के लिए दिल्ली ने RTM कार्ड यूज नहीं किया।
IPL Auction 2025 LIVE मार्कस स्टोइनिस को पंजाब ने 11 खरीदा
ऑस्ट्रेलिया ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस के लिए आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में आरसीबी और सीएसके बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। आरसीबी की टीम ने 8.75 करोड़ में लगभग खरीदने ही वाली थी कि पंजाब किंग्स की इंट्री हो गई और एक बार फिर से मार्कस स्टोइनिस की कीमत आगे बढ़ गई। आखिरी में पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ की बोली के साथ स्टोइनिस को खरीद लिया। इस दौरान लखनऊ के पास आरटीएम का विकल्प दिया गया, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया।
IPL Auction 2025 LIVE वेंकटेश अय्यर को केकेआर 23.75 करोड़ में खरीदा
भारत के युवा ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को केकेआर की टीम ने 23.75 करोड़ में खरीद लिया है। ऑक्शन में वेंकेटेश अय्यर तीसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। वेंकटेश अय्यर के लिए केकेआर के अलावा आरसीबी की टीम ने भी अपना पूरा जोर लगाया, लेकिन आखिर में केकेआर ने बाजी मार ली और अपने पुराने खिलाड़ी को वापस लेने में सफल रहे।
IPL Auction 2025 LIVE सीएसके ने रवि अश्विन को 9.75 में खरीदा
भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 9.75 करोड़ में खरीदा है। अश्विन के लिए उनकी पिछली फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भी अपना पूरा जोर लगा दिया था, लेकिन आखिर में सीएसके ने सबसे बड़ी बोली लगाते हुए अश्विन को खरीदा। ऐसे में एक बार फिर अश्विन की सीएसके में वापसी हुई है।
IPL Auction 2025 LIVE रचिन रविंद्र को सीएसके ने 4 करोड़ में खरीदा
न्यूजीलैंड के युवा खिलाड़ी रचिन रविंद्र को सीएसके की टीम ने 4 करोड़ में खरीदा है। सीएसके ने रचिन रविंद्र को आरटीएम किया। रचिन के लिए पंजाब किंग्स ने अपना पूरा जोर लगाया और अंतिम बोली भी लगा दी, लेकिन सीएसके के अपने आरटीएम का इस्तेमाल कर लिया।
IPL Auction 2025 LIVE हर्षल पटेल को हैदराबाद ने 8 करोड़ में खरीदा
ऑलराउंडर की लिस्ट में ऑक्शन में शामिल हुए हर्षल पटेल को सनराइजर्स टीम ने 8 करोड़ में खरीदा है। हर्षल पटेल के लिए गुजरात टाइटंस की टीम ने भी अपना खूब जोर लगाया था, लेकिन आखिर में सनराइजर्स की टीम ने 6.75 करोड़ की बोली लगाई। इसके बाद पंजाब किंग्स ने आरटीएम लेने का फैसला किया, लेकिन फ्रेंचाइजी सनराइजर्स के द्वारा दिए 8 करोड़ के प्राइस को मैच नहीं कर पाई। इस तरह हर्षल पटेल सनराइजर्स हैदराबाद में चले गए।
IPL Auction 2025 LIVE दिल्ली कैपिटल्स ने जैक फ्रेजर मेकगर्क को किया RTM
ऑस्ट्रेलिया के युवा विस्फोटक बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 9 करोड़ में RTM किया है। ऑक्शन में हुई बिडिंग में पंजाब किंग्स ने मैकगर्क के लिए 5.50 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाई थी, लेकिन आरटीएम में दिल्ली अपने पुराने को खिलाफ वापस लेने में सफल रही।
IPl Auction 2025 LIVE डेविड वॉर्नर रहे अनसोल्ड
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज डेविड वॉर्नर को आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन में किसी ने नहीं खरीदा है। पिछले सीजन में वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया है।
IPl Auction 2025 LIVE राहुल त्रिपाठी को सीएसके ने खरीदा
स्पिन गेंदबाजों को बेहतरीन अंदाज में खेलने वाले राहुल त्रिपाठी पर चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ा दांव लगाया। पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले राहुल त्रिपाठी को सीएसके की टीम ने 3.4 करोड़ में खरीदा है। राहुल त्रिपाठी का बेस प्राइस 75 लाख रुपए था।
- IPl Auction 2025 LIVE एडेन मार्कराम को लखनऊ ने 2 करोड़ में खरीदा
दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी खिलाड़ी एडेन मार्कराम को लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने 2 करोड़ में पर खरीद लिया है। मार्करम के लिए लखनऊ ने ही ओपनिंग बिड की , लेकिन इसके बाद किसी और टीम ने उनमे इंटरेस्ट नहीं दिखाया। एडेन मार्कराम का बेस प्राइस 1.5 करोड़ था।
IPl Auction 2025 LIVE डिवोन कॉन्वे को चेन्नई ने फिर खरीदा
चेन्नई सुपर किंग्स ने न्यूजीलैंड के डिवोन कॉन्वे को एक बार फिर अपने साथ जोड़ लिया है। कॉन्वे को 6.25 करोड़ में चेन्नई ने खरीदा है। कॉन्वे ने आईपीएल में अब तक 23 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 924 रन ठोके हैं।
IPl Auction 2025 LIVE देवदत्त पडिक्कल रहे अनसोल्ड
भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल अनसोल्ड रहे हैं। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। किसी भी टीम ने उनपर बोली नहीं लगाई। पडिक्कल को आईपीएल का अच्छा अनुभव है। उन्होंने आईपीएल में खेले गए 64 मैचों में 1266 रन ठोके हैं।
IPl Auction 2025 LIVE हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिल्स ने खरीदा
इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स टीम ने 6 करोड़ से अधिक की बोली लगाकर खरीद लिया है। हैरी ब्रूक 2 करोड़ के बेस प्राइस पर ऑक्शन में उतरे थे। सीएसके की टीम ने पंजाब किंग्स पर पहली बोली लगाई है, लेकिन पंजाब किंग्स ने सीएसके को कड़ी दी लेकिन अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ में ब्रूक को खरीदने में कामयाब रही।
IPl Auction 2025 LIVE केएल राहुल को दिल्ली ने खरीदा
केएल राहुल नीलामी में उतरे और उन पर फ्रेंचाइजियों ने जमकर बोली लगाई। नतीजा यह रहा कि इस बार केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में दिखने वाले हैं और इसके लिए उन्हें 14 करोड़ रुपये मिलेंगे।
IPL Auction LIVE: RCB के हुए लिविंगस्टोन
इंग्लिश विस्फोटक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। पीबीकेएस के पास आरटीएम का विकल्प था, लेकिन उन्होंने इस्तेमाल नहीं किया। यह आरसीबी के लिए एक शानदार खरीदारी है।
IPL 2025 Price LIVE मोहम्मद सिराज को गुजरात टाइटंस ने खरीदा
मोहम्मद सिराज को गुजरात टाइटंस ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। आरसीबी के पास आरटीएम का विकल्प था, लेकिन उसने इसका इस्तेमाल नहीं करने का फैसला किया है। अब मोहम्मद सिराज आशीष नेहरा की कोचिंग में टैलेंट दिखाएंगे। गुजरात टाइटंस ने ही उनके लिए बोली की शुरुआत की थी, इसके बाद सीएसके ने बोली लगाई। राजस्थान रॉयल्स भी बीच में कूदा लेकिन फिर हट गए।
IPL 2025 Price LIVE युजवेंद्र चहल पर भी लगी बड़ी बोली
भारतीय टीम के अनुभवी लगे स्पिनर युजवेंद्र चहल को बड़ी बोली लगा कर पंजाब किंग्स ने खरीदा। चहल बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। उनको पंजाब ने18 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया। उनके लिए सबसे पहले बोली गुजरात ने लगाई। फिर चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाई। इसके बाद इन दोनों टीमें बाहर हो गई। फिर लखनऊ और पंजाब के बीच में बिडिंग वॉर हुई। हालांकि इसके बाद आरसीबी ने भी थोड़ी रुची दिखाई। लेकिन बढ़ते प्राइस के चलते उन्होंने अपने हाथ खींच लिए। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच बिडिंग वॉर हुई। लेकिन अंत में पंजाब किंग्स ने बाजी मार ली।
IPL 2025 Price LIVE डेविड मिलर को लखनऊ ने खरीदा
दक्षिण अफ्रीका के स्टार बैटर डेविड मिलर को लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने 7.50 करोड़ की बड़ी रकम देकर अपने खेमे में किया। डेविड मिलर के लिए आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी बोली लगाई थी। इसके बाद गुजरात की टीम ने उन्हें आरटीएम नहीं किया।
IPL 2025 Price LIVE दस करोड़ में मोहम्मद शमी को हैदराबाद ने खरीदा
भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर के बीच जंग हुई और इसमें बाजी मारी सनराइजर्स हैदराबाद ने। इसमें लखनऊ सुपर जायंट्स भी बीच में कूदा। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद भी आ गया और चेन्नई और लखनऊ हट गए। कोलकाता नाइटराइडर्स दस करोड़ की बोली पर आउट हो गया और आखिर में दस करोड़ में हैदराबाद सनराइजर्स ने खरीदा।
IPL 2025 Price LIVE 27 करोड़ में लखनऊ ने ऋषभ पंत को खरीदा
भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर भी इस बार बड़ी बोली लगी। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। उनके लिए सबसे पहले बोली लखनऊ ने लगाई थी। फिर उसके बाद आरसीबी ने भी बिड लगाई। लेकिन वह पीछे हट गए। इसके बाद हैदराबाद और लखनऊ के बीच बिडिंग वॉर हुई। लेकिन अंत में बाजी लखनऊ ने मार ली और ऋषभ पंत को 27 करोड़ में खरीद लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने उनके लिए RTM कार्ड उठाया था, जिसके बाद एलएसजी ने पंत की बोली 27 करोड़ लगाई। यह बोली देखने के बाद दिल्ली ने पंत के लिए फिर RTM कार्ड यूज नहीं किया।
IPL 2025 Price LIVE ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज मिशेल स्टार्क हुए दिल्ली के
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज मिशेल स्टार्क को दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ में खरीदा।
IPL 2025 Price LIVE जोस बटलर को गुजरात ने खरीदा
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को गुजरात टाइटंस ने 15.75 करोड़ रुपए में खरीदा।
IPL 2025 Price LIVE श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ में पंजाब ने खरीदा
कोलकाता नाइटराइडर्स ने शुरुआत में अपने कप्तान को पाने की कोशिश जरूर की, लेकिन बड़ी लड़ाई दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हुई। 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले मिडिल ऑर्डर के विस्फोटक बैटर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ में खरीदा।
अर्शदीप को पंजाब किंग्स ने RTM किया
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में अर्शदीप सिंह पहले खिलाड़ी बने जिस पर बोली लगी। अर्शदीप पर सीएसके, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बिड की। सनराइजर्स ने अर्शदीप पर 15.75 करोड़ की बोली लगाई थी, लेकिन पंजाब किंग्स की टीम ने उन्हें 18 करोड़ में RTM किया है।
कगिसो रबाडा को गुजरात 10.75 करोड़ में खरीदा
आईपीएल मेगा ऑक्शन में कगिसो रबाडा दूसरे खिलाड़ी बने जिस पर बिडिंग शुरू हुई। सबसे पहली बोली आरसीबी की टीम ने लगाई। इसके बाद मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स ने बोली लगाई, लेकिन गुजरात की टीम ने 10.75 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीद लिया।
