Saturday, February 28, 2026
Home Slider IPL 2023 : लखनऊ की दिल्ली पर 50 रन की जीत

IPL 2023 : लखनऊ की दिल्ली पर 50 रन की जीत

by Khel Dhaba
0 comment
MARK WOOD

लखनऊ। सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स ने 14 रन के स्कोर पर मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 73 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और इसके बाद गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की और इस तरह लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हरा कर शानदार शुरुआत की।

लखनऊ सुपर जायंट्स से धीमी शुरुआत से उबरते हुए शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ छह विकेट पर 193 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 194 रन के लक्ष्य का पीछा करती हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन ही बना सकी और इस तरह वह मैच 50 रन से हार गई। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से डेविड वार्नर ने 56,राइले रोसे ने 30,अक्षर पटेल ने 16 रन बनाये।
लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मार्क वुड ने 14 रन देकर 5, आवेश खान ने 29 रन देकर 2 और रवि विश्नोई ने 31 रन देकर दो विकेट चटकाये।

लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी के दौरान छक्कों की भरमार रही। उसके बल्लेबाजों ने 16 छक्के और महज पांच चौके लगाये। मेयर्स के अलावा निकोलस पूरन ने 36 रन का योगदान दिया जबकि अंत में आयुष बडोनी ने सात गेंद में 18 रन जोड़े। अक्षर पटेल (38 रन देकर एक विकेट) ने शानदार टर्न लेती गेंद पर मेयर्स को बोल्ड कर उनकी 38 गेंद की पारी समाप्त की जिसमें दो चौके और सात छक्के शामिल हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is adv-aurnoday-academy-724x1024.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is adv-kabaddi-1024x654.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights