Friday, August 8, 2025
Home Slider IPL 2022 : जीत का स्वाद चखने के लिए मुंबई का इंतजार बढ़ा, पंजाब जीता

IPL 2022 : जीत का स्वाद चखने के लिए मुंबई का इंतजार बढ़ा, पंजाब जीता

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) में जीत का स्वाद चखने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। बुधवार को खेले गए मैच में भी मुंबई इंडियंस की टीम पंजाब किंग्स के हाथों 12 रन से हार गई।

मुंबई इंडियंस ने अभी तक पांच मैच खेले हैं और उसे पांचों में हार मिली है। पंजाब किंग्स ने पांच मैचों में तीन में जीत हासिल की जबकि दो में हार मिली है।

पंजाब किंग्स ने कप्तान मयंक अग्रवाल (52 रन) और शिखर धवन (70 रन) के अर्धशतकों की मदद से मुंबई इंडियंस के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर पांच विकेट पर 198 रन बना कर 199 रन का लक्ष्य दिया।

इस लक्ष्य के जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ओवर में 8 विकेट पर 186 रन ही बना सकी।
मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा ने 28, ईशान किशन ने 3,डेवाल्ड ब्रेविस ने 49,तिलक वर्मा ने 36,सूर्य कुमार यादव ने तेज खेलते हुए 43,कीरोन पोलार्ड ने 10,जयदेव उन्नाकट ने 12 रन बनाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights