Sunday, March 1, 2026
Home Slider IPL 2022 : डु प्लेसी शतक से चूके पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीता

IPL 2022 : डु प्लेसी शतक से चूके पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीता

by Khel Dhaba
0 comment

कप्तान और सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसी भले ही चार रन से शतक से चूक गए लेकिन उनकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीत से नहीं चूका और लखनऊ सुपर जायंटस को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) में मंगलवार को खेले गए मैच में 18 रन से पराजित किया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यहां खराब शुरुआत से उबरते हुए लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ छह विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में लखनऊ सुपर जायंटस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 163 रन ही बना सकी।
लखनऊ सुपर जायंटस की ओर से केएल राहुल ने 30, क्रुणाल पांड्या ने 42, जेसन होल्डर ने 16,मार्कस स्टोनिस ने 24 रन बनाये।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से जोस हेजलवुड ने 25 रन देकर चार, हर्षल पटेल ने 47 रन देकर दो, ग्लेन मैक्सवेल ने 11 रन देकर 1,मोहम्मद सिराज ने 31 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

डु प्लेसी ने सतर्क शुरुआत के बाद 64 गेंद में दो छक्कों और 11 चौकों की मदद से 96 रन बनाये। डु प्लेसी ने शाहबाज अहमद (26) के साथ उस समय पांचवें विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की जब टीम आठवें ओवर में 62 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संकट में थी।

लखनऊ की ओर से जेसन होल्डर ने 25 जबकि दुष्मंता चमीरा ने 31 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। रवि बिश्नोई काफी महंगे साबित हुए जिन्होंने चार ओवर में 47 रन लुटाए और उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights