मुंबई। शिखर धवन (49 गेंदों में 92 रन ) की शानदार बैटिंग की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के 14वें सीजन के अंतर्गत रविवार यानी 18 अप्रैल, 2021 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स को छह विकेट से पराजित किया।
ओपनर मयंक अग्रवाल (69) और कप्तान लोकेश राहुल (61) के आतिशी अर्धशतकों से पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया। 196 रन के लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स ने 18.2 ओवर में चार विकेट पर 198 रन बना कर हासिल किया।
मयंक और राहुल ने ओपनिंग विकेट के लिए 12.4 ओवर में 122 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।
इस साझेदारी में मयंक ज्यादा आक्रामक रहे और उन्होंने 36 गेंदों की अपनी पारी में सात चौके और चार छक्के लगाए।
मयंक को लुकमान मेरीवाला ने शिखर धवन के हाथों कैच कराया।
राहुल ने फिर क्रिस गेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 20 रन जोड़े।
राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद कैगिसो रबादा की गेंद पर मार्क्स स्टोइनिस के हाथों लपके गए।
राहुल ने 51 गेंदों पर 61 रन में सात चौके और दो छक्के लगाए।
गेल ने नौ गेंदों पर 11 रन में एक छक्का लगाया।
दीपक हुड्डा 13 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद रहे निकोलस पूरन ने आठ गेंदों पर एक चौके के सहारे नौ रन बनाये जबकि शाहरुख़ खान ने मात्र पांच गेंदों पर नाबाद 15 रन में एक चौका और दो छक्के लगाए।
शाहरुख़ ने पारी के क्रिस वोक्स के पारी के आखिरी ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया।
दिल्ली की तरफ से रबादा, मेरीवाला, वोक्स और आवेश खान ने एक-एक विकेट लिया।