Monday, March 2, 2026
Home IPL-14 IPL-14 : दिल्ली ने मुंबई को 6 विकेट से दी मात

IPL-14 : दिल्ली ने मुंबई को 6 विकेट से दी मात

by Khel Dhaba
0 comment

चेन्नई।  लेग स्पिनर अमित मिश्रा (24 रन पर चार विकेट)  की शानदार गेंदबाजी और शिखर धवन (45 रन) और स्टीवन स्मिथ (33 रन) की अच्छी बैटिंग की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को आईपीएल के मुकाबले में मंगलवार को छह विकेट से पराजित किया।

मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में नौ विकेट पर मात्र  137 रन बनाये। 138 रन के लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 138 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ललित यादव ने नाबाद 22 और हेटमायर ने नाबाद 14 रन बनाये।

इससे पहले मुंबई ने क्विंटन डी कॉक के रूप में अपना पहला विकेट तीसरे ओवर में मार्कस स्टॉयनिस की गेंद पर गंवाया। डी कॉक एक ही रन बना सके और विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों लपके गए।

कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने दूसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की। आवेश खान ने सूर्यकुमार को पंत के हाथों कैच कराया। सूर्य ने 15 गेंदों पर 24 रन में चार चौके लगाए।

पारी के नौंवें ओवर में मिश्रा ने अपना कमाल दिखाया और तीन गेंदों में रोहित और हार्दिक पांड्या को पवेलियन भेजकर दिल्ली का पलड़ा भारी कर दिया।

रोहित ने 30 गेंदों पर 44 रन में तीन चौके और तीन छक्के लगाए जबकि हार्दिक पांड्या का खाता नहीं खुला। ललित यादव की गेंद पर क्रुणाल पांड्या बोल्ड हो गए।

क्रुणाल एक रन ही बना सके। मिश्रा ने कीरोन पोलार्ड(2) को पगबाधा कर मुंबई का स्कोर छह विकेट पर 84 रन कर दिया। ईशान किशन और जयंत यादव ने सातवें विकेट के लिए 39 रन जोड़े और मुंबई को कुछ हद तक संभाला।

मिश्रा ने किशन को बोल्ड कर यह साझेदारी तोड़ी। किशन ने 28 गेंदों पर 26 रन में एक चौका और एक छक्का लगाया। तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा ने जयंत को 19 वें ओवर की पांचवीं गेंद पर खुद ही लपक लिया।

जयंत ने 22 गेंदों पात्र 23 रन में एक चौका लगाया। राहुल चाहर छह गेंदों में छह रन बनाकर आखिरी ओवर में आवेश खान की गेंद पर पंत के हाथों लपके गए।

जसप्रीत बुमराह तीन और ट्रेंट बोल्ट एक रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली की तरफ से मिश्रा के चार विकेटों के अलावा आवेश खान ने 15 रन पर दो विकेट निकाले जबकि स्टॉयनिस, रबादा और ललित ने एक -एक विकेट लिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights