Sunday, April 20, 2025
Home Slider अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रशिक्षक बिनोद सिंह बने साई रांची के प्रभारी

अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रशिक्षक बिनोद सिंह बने साई रांची के प्रभारी

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम मोरहाबादी रांची में अवस्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई-एसटीसी) रांची केन्द्र के नये प्रभारी अन्तरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रशिक्षक विनोद सिंह को बनाया गया है। इसके पूर्व एस के मोहंती प्रभारी थे। जिनका तबादला कोलकाता साई केंद्र हो गया है। ज्ञातव्य हो कि इसी सेंटर में एथलेटिक्स प्रशिक्षक के रूप में पिछले कई वर्षो से कार्यरत थे और अपने प्रशिक्षण काल में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय एथलीट तैयार किये है।
विनोद सिंह को रांची साई सेंटर के प्रभारी नियुक्त किये जाने पर झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ. मधुकांत पाठक, सीडी सिंह, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक सह झारखंड कुश्ती व हॉकी संघ के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, झारखंड वुशु संघ महासचिव शिवेन्द्र दुबे, चंचल भट्टाचार्य, डीपीआरओ डॉ. प्रभात शंकर, रांची के जिला खेल पदाधिकारी उपवन बाड़ा, खेल विभाग के कोच अरविन्द कुमार, योगेश यादव, प्रभात रंजन तिवारी, शशांक भूषण सिंह, रांची जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मुनचुन राय, सचिव प्रभाकर वर्मा, राजू साहू, अन्तर्राष्ट्रीय एथलीट सपना कुमारी, प्रियंका केरकेटा, रामदेव तिग्गा, साई कोच सुनील कुमार, ओलम्पियन रीना कुमारी, रजनीश कुमार, विजय शंकर सिंह, अजय झा, हरीश कुमार, तपन रावत, एसके पांडेय, विवेक कुमार, जगन टोपनो, अमित कुमार, उमेश लोहरा, सांतनु मजूमदार, विशेश्वर महापात्रा समेत इंद्रजीत चक्रवर्ती, आनंद कुमार, सुरेंद्र, रामु, जाटवा यादव सहित विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights