लिट्रा वैली स्कूल में 29 जुलाई से आयोजित तीसरी एलवीएस एस0 ग्रेट मूव इंटर स्कूल चेस चैंपियनशिप में पटना के विभिन्न स्कूलों के लगभग 150 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह जानकारी देते हुए विद्यालय के हेडमिस्ट्रेस श्रीमती सुजाता भदानी ने बताया कि 29 एवं 30 जुलाई 2022 को आयोजित इस शतरंज प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर बालक-बालिका वर्ग के मैच खेले जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि निदेशक सह प्राचार्य डॉ0 जॉन हैरिसन के द्वारा प्रातः 8.45 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता के सभी मैच सीनियर नेशनल आर्बिटर सह फिडे इंस्ट्रक्टर राकेश रंजन की देख-रेख में खेले जाएंगे। विद्यालय के अध्यक्ष अमित प्रकाश ने बताया कि हर वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जाएगा एवं ओवरऑल चैम्पियन होने वाले विद्यालय को ट्रॉफी प्रदान की जायेगी।








