Thursday, February 26, 2026
Home बिहारक्रिकेट अंतर प्रमंडल अंडर-14 क्रिकेट : अंतिम गेंद पर मुंगेर की रोमांचक जीत

अंतर प्रमंडल अंडर-14 क्रिकेट : अंतिम गेंद पर मुंगेर की रोमांचक जीत

पूर्णिया ने सारण को 23 रन से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 21 दिसंबर। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय अंडर-14 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन गांधी स्टेडियम में रोमांच चरम पर रहा। दिन का पहला मुकाबला अंतिम गेंद तक गया, जहां मुंगेर ने कोशी को 1 रन से हराकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया वहीं दूसरे मैच में पूर्णिया ने सधी हुई गेंदबाजी के दम पर सारण को 23 रन से शिकस्त दी।

प्रतियोगिता का उद्घाटन

मैचों का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी श्री बिट्टू सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि खेल समाज को जोड़ने का सबसे बड़ा माध्यम है, जहां जाति-धर्म से ऊपर उठकर अनुशासन और एकजुटता की भावना विकसित होती है। उन्होंने युवाओं से अपनी रुचि के अनुसार खेल से जुड़ने का आह्वान किया।

पहला मैच: मुंगेर बनाम कोसी

टॉस जीतकर कोसी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंगेर ने 16 ओवर में 9 विकेट पर 126 रन बनाए। अमन (24 रन, 21 गेंद) और आर्यन केसरी (23 रन, 16 गेंद) ने उपयोगी योगदान दिया। कोशी की ओर से सईद अहाब और युवराज ने 2-2 विकेट चटकाए।
जवाब में कोसी की टीम 16 ओवर में 9 विकेट पर 125 रन ही बना सकी। मो. शाकीब आलम (25 रन, 13 गेंद) और उज्ज्वल कुमार सिंह (20 रन) ने संघर्ष किया, लेकिन आदित्य की घातक गेंदबाजी (4 ओवर, 24 रन, 4 विकेट) ने मैच मुंगेर के पक्ष में मोड़ दिया। मुंगेर ने यह मुकाबला 1 रन से जीत लिया। आदित्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा मैच: पूर्णिया बनाम सारण

दूसरे मुकाबले में पूर्णिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 103 रन बनाए। दिव्यांशु रॉय (34 रन) और राज उपाध्याय (नाबाद 21 रन) शीर्ष स्कोरर रहे। सारण की ओर से विवेक यादव (4 विकेट) और अक्षित (3 विकेट) प्रभावी रहे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सारण की टीम 15.1 ओवर में 80 रन पर ऑलआउट हो गई। पूर्णिया के लिए राज उपाध्याय (3 विकेट) और जय रॉय (2 विकेट) ने शानदार गेंदबाजी की। पूर्णिया ने यह मुकाबला 23 रन से जीत लिया, राज उपाध्याय को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

आयोजन में मौजूद रहे

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश सहित कई शारीरिक शिक्षक, प्रशिक्षक, खिलाड़ी और आयोजन से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे। स्कोरिंग की जिम्मेदारी राहुल कुमार और अभय शंकर आर्या ने निभाई, जबकि उद्घोषणा एवं मंच संचालन शिक्षक सुमित कुमार ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights