30 C
Patna
Friday, October 18, 2024

ऑनलाइन कबड्डी ट्रेनिंग प्रोग्राम में डाइट से लेकर फिट रहने की दी गई जानकारी

रांची। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के द्वारा ऑनलाइन कबड्डी वर्कशॉप के दूसरे दिन की शुरुआत झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक जी के संबोधन के साथ के साथ हुई। उन्होंने इस नई तकनीक से इस तरह की पहले के लिए कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड को बधाई दी। उन्होंने कहा कि झारखंड का पहला कोई राज्य खेल संघ है जो इस तरह का ऑनलाइन प्रशिक्षण की शुरुआत झारखंड में किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से झारखंड के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को आने वाले भविष्य में काफी फायदा मिलेगा।

आज के कार्यक्रम में निशांत मांग लो कर (फिटनेस कोच प्रो कबड्डी पुनेरी पलटन) के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी। निशांत ने आज के कार्यक्रम में फिटनेस से संबंधित कई प्रकार के महत्वपूर्ण जानकारी से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कबड्डी खिलाड़ियों को किस प्रकार स्ट्रेस इन एंडोरेंस आदि पर चर्चा की।

उन्होंने यह भी बताया की इस आधुनिक युग में कबड्डी आधुनिक ट्रेनिंग से संबंधित जानकारी दीजिए। उन्होंने किस प्रकार खिलाड़ियों को स्ट्रैंथ का ट्रेनिंग करना चाहिए। आधुनिक ट्रेनिंग में उन्होंने यह भी कहा कि एक शेड्यूल तैयार खिलाड़ी को ट्रेनिंग करना चाहिए। जिससे अपने खेल का चरणों की विकास कर पाए। आने वाले भविष्य में कबड्डी में तकनीकी और परिवर्तन होने वाले हैं जिसके लिए खिलाड़ी अपनी आधुनिक तकनीक के द्वारा प्रशिक्षण करें।

उन्होंने खिलाड़ियों के डाइट प्लान के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कबड्डी खिलाड़ियों को डाइट से संबंधित बहुत ही सजग रहना होगा। आज के कार्यक्रम में कई खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग और डाइट से संबंधित अनेकों प्रश्न पूछे जिससे निशांत ने महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया। इस बात की जानकारी कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव विपिन कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि कल जोगिंदर नरवाल (कैप्टन प्रो कबड्डी दिल्ली दबंग टीम) एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कॉर्नर किंग धर्मराज सेरलाथन रूबरू होंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights