Sunday, March 1, 2026
Home बिहारक्रिकेट अररिया क्रिकेट लीग में इंडस स्पोर्टिंग क्लब बी विजयी

अररिया क्रिकेट लीग में इंडस स्पोर्टिंग क्लब बी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment
Araria Cricket League

अररिया। अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 32वीं भागीरथी गंगा ट्रॉफी अररिया जिला क्रिकेट लीग चैंपियनशिप में बुधवार को खेले गए मैच में इंडस स्पोर्टिंग क्लब बी के खिलाफ जोगबनी क्रिकेट क्लब ने अंपायर के निर्णय से नाखुश होकर मैदान छोड़ दिया। इसके बाद अंपायरों ने इंडस स्पोर्टिंग क्लब बी को विजेता घोषित कर दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

टॉस इंडस स्पोर्टिंग क्लब बी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंडस स्पोर्टिंग क्लब बी ने 29 ओवर में सभी विकेट खो कर 196 रन का स्कोर खड़ा किया। इंडस स्पोर्टिंग क्लब बी के बल्लेबाज ध्रुव ने 79 रन की पारी खेली। गौरव झा ने 30 रन और विक्की ने 29 रन का योगदान अपनी टीम को दिया। जोगबनी क्रिकेट क्लब के गेंदबाज संजू ने 4 विकेट, कौनेन ने 3 और सलीम ने 2 विकेट चटकाए।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg

जवाब में जोगबनी क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 6.5 ओवर में 68 रन पर 5 विकेट गँवा दिये थे। अंपायर के निर्णय से नाखुश होकर जोगबनी क्रिकेट क्लब के कप्तान कौनेन ने पूरी टीम के साथ मैदान छोड़ने का निर्णय लिया। दोनों अंपायर ने अपनी सहमति से इंडस स्पोर्टिंग क्लब बी को विजेता घोषित कर दिया। जोगबनी के बल्लेबाज साहिल ने 17, नंदकिशोर ने 16 रन का योगदान अपनी टीम को दिया। इंडस के गेंदबाज राकेश ने 3 और विक्की ने 2 विकेट लिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

मैच के अंपायर अनिकेत गोपाल और अश्विनी कुमार थे। स्कोरिंग उज्ज्वल ने किया। इस अवसर पर बिहार क्रिकेट संघ के कॉउंसलर ओम प्रकाश जायसवाल, अमित सेनगुप्ता, सत्येंद्र शरण, रवि शंकर दास, तनवीर आलम, अनामी शंकर, श्रवण, मृत्युंजय झा, ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights