Tuesday, February 24, 2026
Home Slider महिला एशिया कप में थाईलैंड पर भारत की एकतरफा जीत

महिला एशिया कप में थाईलैंड पर भारत की एकतरफा जीत

by Khel Dhaba
0 comment

सिलहेट। स्नेह राणा (9 रन देकर 3 विकेट) की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत महिला एशिया कप 2022 जीतने की प्रबल दावेदार भारतीय टीम ने थाईलैंड को एकतरफा मुकाबले में सोमवार को नौ विकेट से हराया।

थाईलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.1 ओवर में ऑलआउट होने से पहले केवल 37 रन बनाये। इस छोटे लक्ष्य को भारत ने छह ओवर में ही हासिल कर लिया।

भारत ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। थाईलैंड के 10 बल्लेबाजों को दहाई का आंकड़ा नहीं छूने दिया। थाईलैंड की सलामी बल्लेबाज नानापट कोनचारोएंकाई ने सर्वाधिक 12 रन बनाये।

भारत की ओर से स्नेह ने चार ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट लिये। दीप्ति शर्मा और राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो-दो विकेट चटकाए। मेघना सिंह ने एक विकेट हासिल किया।

भारत के लिये लक्ष्य का पीछा करने उतरीं शेफाली वर्मा आठ रन बनाकर आउट हो गयीं। सबभिनेनी मेघना ने 18 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 20 रन बनाये जबकि पूजा वस्त्राकर ने 12 गेंदों पर नाबाद 12 रन बनाये। भारत ने लीग स्टेज में अपने छह में से पांच मैच जीतकर महिला एशिया कप 2022 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights