Wednesday, May 20, 2026
Home राष्ट्रीयक्रिकेट भारत की डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर पर तीन साल का बैन

भारत की डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर पर तीन साल का बैन

by Khel Dhaba
0 comment

भारतीय एथलेटिक्स जगत से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। खबर है कि भारत की डिक्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर पर तीन साल का बैन लगा दिया गया है। यह बैन प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का दोषी पाए जाने के कारण लगा है। डोप टेस्ट में फेल होने के बाद उन पर यह बैन वर्ल्ड एथलेटिक्स ने लगाया है जो 29 मार्च से ही लागू माना जाएगा। कौर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया था और इसी कारण उन्हें सजा में थोड़ी छूट मिली है।

पिछले साल 19 मार्च को पटियाला में 65.06 मीटर की थ्रो के साथ कौर ने नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद पटियाला में अकेले हिस्सा लेते हिस्सा लेते हुए 66.59 मीटर का थ्रो किया था। फिलहाल यह साफ नहीं है कि क्या अब भी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया उनके नेशनल रिकॉर्ड को बनाए रखेगा या फिर इसे हटा दिया जाएगा। टोक्यो ओलंपिक में 64 मीटर की थ्रो के साथ कौर ने फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, फाइनल में 63,70 मीटर की थ्रो के साथ वह छठे स्थान पर रही थीं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights