Sunday, May 24, 2026
Home बिहारअन्य भारतीय महिला बेसबॉल टीम का जीत से आगाज

भारतीय महिला बेसबॉल टीम का जीत से आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

हांगकांग में चल रहे बीएफए वीमेंस बेसबॉल एशियन कप 2023 में भारतीय महिला टीम ने जीत से आगाज किया है। टीम इंडिया ने थाईलैंड को 9-8 से हराया। बिहार बेसबॉल एशोसिएशन की सचिव मधु शर्मा के दिशा-निर्देश में खेल रही भारतीय महिला टीम ने इस उपलब्धि को हासिल किया। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम अपना पहला क्वालीफायर मैच मलेशिया के खिलाफ खेलने उतरेगी। भारतीय टीम की इस सराहनीय प्रदर्शन पर बिहार बेसबॉल के खिलाड़ियों व अधिकारियों ने हर्ष जताते हुए बधाई दी है। साथ ही उम्मीद जताया है कि मधु शर्मा के नेतृत्व में भारतीय दल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाएगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights