Tuesday, March 10, 2026
Home Slider भारतीय महिला क्रिकेटर रूमेली धर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

भारतीय महिला क्रिकेटर रूमेली धर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

by Khel Dhaba
0 comment

मिताली राज के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत से संन्यास लेने के बाद एक और भारतीय महिला क्रिकेटर ने संन्यास लेने की घोषणा बुधवार को कर दी है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रूमेली धर ने बुधवार को खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की। दाएं हाथ की बल्लेबाज और तेज गेंदबाज रूमेली ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने फैसले की घोषणा की।

रूमेली ने अपनी पोस्ट में कहा कि पश्चिम बंगाल के श्यामनगर से शुरू हुआ क्रिकेट का मेरा 23 साल का सफर अंतत: खत्म हो रहा है, मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करती हूं। रूमेली ने वादा किया कि वह खेल से जुड़ी रहेंगी और देश में युवा प्रतिभाओं को निखारने में मदद करेंगी।

रूमेली का कैरियर
टेस्ट
मैच-चार
अर्धशतक-1
कुल रन-236 रन
विकेट-8
पदार्पण : नई दिल्ली में 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ।
अंतिम मैच : 2006 में इंग्लैंड के ही खिलाफ।
वनडे
मैच-78
कुल रन-961 रन
विकेट-63
पदार्पण : 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ।
अंतिम मैच-2012 में
टी20
मैच-18
कुल रन-131 रन
विकेट-13
पदार्पण : 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ। पदार्पण किया।
अंतिम मैच : 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights